Prithviraj Chavan's statement on Operation Sindoor
Congress Leader Prithviraj Chavan Controversy: महाराष्ट्र के पुणे से सामने आए एक बयान ने राजनीतिक हलकों में तीखी बहस छेड़ दी है। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर ऐसा दावा किया है, जिसे लेकर उन्हें कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। चव्हाण ने कहा कि ऑपरेशन के पहले ही दिन भारत को पाकिस्तान के खिलाफ हवाई मोर्चे पर नुकसान उठाना पड़ा था।
उन्होंने दावा किया कि 7 तारीख को करीब आधे घंटे तक चली हवाई झड़प में भारतीय पक्ष को भारी क्षति हुई। उनके अनुसार, उस दौरान भारतीय वायुसेना के विमान उड़ान नहीं भर सके और स्थिति ऐसी थी कि अगर ग्वालियर, बठिंडा या सिरसा से कोई विमान उड़ता, तो उसके गिराए जाने की आशंका थी। इसी कारण वायुसेना को जमीन पर ही रोके रखा गया।
चव्हाण ने आगे कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जमीनी स्तर पर सेना की कोई बड़ी मूवमेंट नहीं हुई। उनके मुताबिक, दो-तीन दिनों में जो भी सैन्य कार्रवाई हुई, वह मुख्य रूप से हवाई और मिसाइल हमलों तक सीमित थी। इसी संदर्भ में उन्होंने भविष्य के युद्धों की प्रकृति पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब लड़ाई का स्वरूप बदल रहा है, तो क्या पारंपरिक बड़ी थलसेना की जरूरत पर दोबारा विचार नहीं होना चाहिए।
उनके इस बयान पर BJP ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस पर भारतीय सशस्त्र बलों का अपमान करने का आरोप लगाया और कहा कि सेना को लेकर ऐसे बयान देना बेहद गैर-जिम्मेदाराना है।
गौरतलब है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ 22 अप्रैल को हुए पुलवामा आतंकी हमले के जवाब में 7 मई को शुरू किया गया था, जिसमें 26 लोगों की जान गई थी। इस ऑपरेशन के तहत भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में सक्रिय आतंकी संगठनों के ठिकानों को निशाना बनाया था। आधिकारिक तौर पर बताया गया था कि इस कार्रवाई में 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए।
बाद में भारतीय सैन्य अधिकारियों ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्पष्ट किया था कि किसी भी युद्ध जैसी स्थिति में नुकसान होना असामान्य नहीं है। एयर मार्शल एके भारती ने कहा था कि असली सवाल यह है कि क्या उद्देश्य हासिल हुआ और इसका जवाब ‘हां’ है। उन्होंने यह भी कहा था कि सभी भारतीय पायलट सुरक्षित वापस लौट आए हैं।
पृथ्वीराज चव्हाण के बयान के बाद अब ‘ऑपरेशन सिंदूर’ एक बार फिर राजनीतिक और सार्वजनिक बहस के केंद्र में आ गया है।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…