दिल्ली/NCR

रेलवे दिल्ली में खोलेगा पीजी मेडिकल कॉलेज, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी

Indian Railways: रेल मंत्रालय ने चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए दिल्ली में पीजी मेडिकल कॉलेज खोलने की मंजूरी दे दी है। यह अत्याधुनिक संस्थान नॉर्दर्न रेलवे सेंट्रल हॉस्पिटल (NRCH), नई दिल्ली परिसर में स्थापित किया जाएगा, जिससे रेलवे कर्मचारियों के साथ-साथ आम जनता को भी बड़ा लाभ मिलेगा।

औपचारिक रूप से स्वीकृति

रेलवे बोर्ड के आदेश के मुताबिक इस संस्थान का नाम Indian Railway Post Graduate Institute of Medical Sciences and Research (IRPGIMSR) होगा। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) से आवश्यक अनुमति मिलने के बाद अब रेल मंत्रालय ने इसे औपचारिक रूप से स्वीकृति प्रदान कर दी है। NMC के अनुमति पत्र के आधार पर रेलवे बोर्ड ने नॉर्दर्न रेलवे को कॉलेज को जल्द शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

क्या-क्या है जरूरी संसाधनों की व्यवस्था

रेलवे बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि कॉलेज को ऑपरेशनल बनाने के लिए सभी संबंधित विभागों को सूचना दी जाए, शैक्षणिक और प्रशासनिक ढांचा तैयार किया जाए और जरूरी संसाधनों की व्यवस्था तुरंत पूरी की जाए। यह आदेश रेल मंत्रालय के सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी से जारी किया गया है। IRPGIMSR की स्थापना से रेलवे अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की संख्या बढ़ेगी, पीजी मेडिकल छात्रों को उच्चस्तरीय ट्रेनिंग और रिसर्च का मंच मिलेगा और रेलवे कर्मचारियों व उनके परिवारों को आधुनिक और बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी।

साबित होगा बड़ा कदम

इस फैसले की जानकारी पूरे रेलवे नेटवर्क तक पहुंचाने के लिए आदेश की प्रतिलिपि सभी ज़ोनल रेलवे, प्रोडक्शन यूनिट्स, RDSO और संबंधित चिकित्सा अधिकारियों को भेजी गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह पहल दिल्ली को रेलवे चिकित्सा शिक्षा का एक मजबूत केंद्र बनाने की दिशा में बड़ा कदम साबित होगी।

ये भी पढ़ें: BJP को देश से खत्म करके ही दम लूंगी… बंगाल में वोटर लिस्ट से लेकर दिल्ली तक ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान

Sapna Yadav

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

4 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

5 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

6 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

6 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

6 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

7 hours ago