देश

दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में बारिश का दौर, अगले 3 दिन आंधी-ओलों का खतरा; IMD का अलर्ट जारी

IMD Alert: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम ने पिछले कुछ दिनों में अचानक करवट ली है। आंधी और बारिश के चलते तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और लू से राहत मिली। अब मौसम विभाग ने 1 से 5 जून के बीच दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ समेत कई इलाकों में फिर से बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है।

आज दिल्ली एनसीआर में छाए रह सकते हैं बादल

राजधानी दिल्ली में फिलहाल गर्मी से राहत का दौर जारी रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, आज भी दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है। बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं का भी असर देखने को मिलेगा, जिनकी रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। अनुमान है कि 5 जून तक दिल्ली का मौसम इसी तरह खुशनुमा बना रहेगा। वहीं लगातार बारिश और तेज हवाओं के कारण वायु गुणवत्ता में भी सुधार हुआ है और AQI 100 के नीचे पहुंच गया है।

राजस्थान के 10 जिलों में बारिश हुई

राजस्थान में भी प्री-मानसून गतिविधियां तेज होती नजर आ रही हैं। राज्य के करीब 10 जिलों में बारिश दर्ज की गई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। हालांकि कई इलाकों में तेज बारिश के कारण जलभराव की समस्या भी सामने आई। उदयपुर के गोगुंदा में अस्पताल के बाहर पानी भर गया, जबकि जोधपुर के पीपाड़ शहर में सड़कें तालाब जैसी नजर आईं। पाली जिले के घाणेराव क्षेत्र में हालात ऐसे रहे कि सड़कों पर नदी की तरह पानी बहता दिखाई दिया। अचानक बदले मौसम ने जहां तापमान में गिरावट दर्ज कराई, वहीं कई जगहों पर जनजीवन भी प्रभावित हुआ।

अगले 2-3 दिनों में बढ़ सकता है मानसून का दायरा

आईएमडी के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन रही हैं। विभाग का कहना है कि अगले दो से तीन दिनों के दौरान मानसून दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व अरब सागर, लक्षद्वीप, केरल तथा तमिलनाडु के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ सकता है। ऐसे में दक्षिण भारत के कई इलाकों में जल्द ही बारिश की गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद है।

केरल में मानसून की दस्तक का इंतजार, जल्द मिल सकती है राहत

आमतौर पर दक्षिण-पश्चिम मानसून 1 जून के आसपास केरल पहुंच जाता है, लेकिन इस बार इसके आगमन में देरी देखने को मिल रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पहले 26 मई तक मानसून के केरल पहुंचने का अनुमान जताया था, लेकिन मौसमीय परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल नहीं होने के कारण इसकी रफ्तार धीमी पड़ गई। हालांकि अब विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां बेहतर हो रही हैं।

Sunil Gupta

Recent Posts

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

4 minutes ago

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

6 minutes ago

हरियाणा के बावल इंडस्ट्रियल एरिया में आग का कहर, सेक्टर-3 की दो कंपनियां राख; घंटों मशक्कत के बाद पाया गया काबू

Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…

28 minutes ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

1 hour ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

1 hour ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

2 hours ago