उत्‍तराखंड के पिथौरागढ़ में बारिश का कहर : आदि कैलाश मार्ग बंद, यात्री फंसे जून में क्या रुकेगी यात्रा…

Noida News : उत्‍तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में आदि कैलाश यात्रा शुरू हो गई है। जो भक्त चाइना नहीं जा पाते हैं वो आदि कैलाश जाने के लिए तैयारी कर रहे थे। लेकिन हर साल की तरह इस साल भी पिथौरागढ़ में भारी बारिश का प्रकोप दिखने लगा है। पिछले दो दिनों में हुई झमाझम बारिश से रोड ब्लाक हो गई हैं। आदि कैलाश जाने के लिए धारचुला से होकर जाना होता है। यह पिथौरागढ़ के अंदर ही आता है। ऐसें में बारिश होने से रास्ते बंद हो सकते हैं। जिससे कैलाश यात्रा में रोक भी लग सकती है।

इन दो जगहों पर गिरा मलबा

जानकारी के लिए बता दें कि सीमांत की धारचूला और मुनस्यारी तहसील क्षेत्र में शुक्रवार को दिन में एक बजे के बाद मौसम अचानक बदल गया। तेज अंधड़ के साथ भारी बारिश हुई है। भारी बारिश के चलते तवाघाट -लिपुलेख मार्ग पर तवाघाट से लगभग चार किमी दूर मलघाट नाम की दोनों जगहों पर भारी मलबा आ गया है।

आदि कैलास जाने वाले फंसे

जबरदस्त बारिश से पहाड़ की तरफ से लगातार पत्थर गिर रहे हैं। धारचूला से आदि कैलास जाने वाले यात्री तवाघाट में फंसे है तो आदि कैलास दर्शन कर वापस लौट रहे यात्री पांगला से आगे फंसे हैं। क्षेत्र में अभी भी वर्षा जारी है। सड़क संचालक का कहना है कि मौसम के शांत होने के बाद और पहाड़ की तरफ से पत्थरों का गिरना बंद होने के बाद ही मार्ग खोलने की कार्यवाही होगी। धारचूला से आदि कैलास दर्शन के लिए जाने वाले अधिकांश यात्री मौसम के खराब होने से पूर्व मलघाट से आगे बढ़ चुके थे। दोपहर 12 बजे के बाद धारचूला से रवाना होने वाले यात्री फंसे हैं। वहीं आदि कैलास से लौट रहे सभी यात्री फंसे हैं। मुनस्यारी में भी तेज आंधी के साथ बारिश से कुछ मकानों की छतें उड़ चुकी हैं। जिले के अन्य क्षेत्रों में धूप खिली है।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा मोड़, बेटे सुब्रत ने कबूली पिता की हत्या; पत्नी को बताया बेगुनाह

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…

24 minutes ago

साहिल वाकोडे केस के बाद IIT बॉम्बे में बढ़ा तनाव, परीक्षाएं टलीं; सांसद वर्षा गायकवाड़ हिरासत में

IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…

47 minutes ago

अफगानिस्तान पर PAK की एयरस्ट्राइक से रूस नाराज, तालिबान बोला- माकूल जवाब देंगे

Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…

1 hour ago

Asian Games 2026: भारत ने हॉकी में दिखा या दम, दक्षिण कोरिया को 8-2 से हराकर दर्ज की लगातार तीसरी जीत

India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…

1 hour ago

Iran की US को चेतावनी, अगला हमला हुआ तो हिंद महासागर तक फैल सकता है युद्ध

Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…

2 hours ago

हरियाणा सिविल सचिवालय से फिरोजपुर के स्कूल तक, कई जगह बम धमाके की धमकी

Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…

2 hours ago