राजा के अंतिम संस्कार में भी शामिल हुआ था राज, ऐसे हुआ खुलासा!

Raja Raghuvanshi Murder Case: पूरे देश में सोनम रघुवंशी का मामला गरमाया हुआ है. जांच एजेंसियां सोनम से पूछताछ भी कर रही हैं. बताया जा रहा है कि शादी के पहले और बाद तक वह कथित प्रेमी राज कुशवाहा के संपर्क में थी.इतना ही नहीं सोनम ने राज को मैसेज भी किए. हालांकि आधिकारिक तौर पर पुलिस ने अभी इस मामले में कुछ नहीं कहा है.

राजा का करीब आना सोनम को नहीं था पसंद

एक न्यूज चैनल की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से सोनम और राज के बीच हुई चैट की जानकारी दी गई है. जिसके मुताबिक, सोनम ने राज से कहा था कि उसे राजा का उसके करीब आना पसंद नहीं है. शादी से पहले ही उसने राजा से दूरी बनाना शुरू कर दिया था. सूत्रों ने चैनल को बताया है कि सोनम ने शादी के तीन दिन बाद ही अपने आशिक के साथ राजा की मौत की साजिश रचना शुरू कर दिया था.

कल तीन आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर लिया गया था

खबर है कि आरोपियों को मेघालय ले जाया जाएगा.एक समाचार एजेंसी से बातचीत में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अपराध राजेश दंडोतिया ने मीडिया को बताया कि चारों आरोपी अभी इंदौर में ही हैं. जहां शिलॉन्ग पुलिस लगातार उनसे पूछताछ कर रही है. इनमें से तीन आरोपियों को कल गिरफ्तार कर उनका ट्रांजिट रिमांड ले लिया गया था. वहीं एक की ट्रांजिट रिमांड आज ली जाएगी, जिसके बाद शिलॉन्ग पुलिस इनको लेकर जाएगी.

सोनम के ऑफिस में काम करता है राज

दंडोतिया के मुताबिक तीन आरोपी राज कुशवाहा के दोस्त हैं. राज सोनम रघुवंशी के ऑफिस में काम करता है. वहीं दूसरा आरोपी आकाश राजपूत बेरोजगार है, जबकि तीसरा विशाल चौहान बीकॉम सेकेंड ईयर का छात्र है. इनमें से किसी भी आरोपी का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है. साथ ही सभी आरोपियों की उम्र 20 से 25 साल के बीच है.

अंतिम संस्कार में भी हुआ था शामिल

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त के मुताबिक राजा रघुवंशी के अंतिम संस्कार के समय राज कुशवाहा भी वहां मौजूद था. उनमें कई ऐसे वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें वो अंतिम संस्कार के समय नजर आ रहा है. शिलॉन्ग पुलिस और मध्य प्रदेश पुलिस ने कल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था. दो आरोपी इंदौर से, एक सागर जिले के बीना से और एक अन्य को उत्तर प्रदेश के ललितपुर से गिरफ्तार किया गया था. वहीं सोनम कल यूपी के गाजीपुर से बरामद हुई थी.

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

43 minutes ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

1 hour ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

3 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

3 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

4 hours ago