Categories: Others

गाजियाबाद में आग का कहर : धू-धू कर जली फैक्ट्री, चार फायर टैंकर की मदद से पाया काबू

Ghaziabad News : गर्मी के मौसम में आग लगने का सिलसिला लगातार जारी है। जहां राजधानी दिल्ली में आग के कहर से तीन लोगों की जान चली गई। वहीं अब उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। सूचना मिलते ही 4 फायर टैंकर मौके पर पहुंचे कड़ी मशक्कत आग पर काबू पाया गया है।  

कब और कैसे हुई घटना

सीएफओ  राहुल पाल के मुताबिक, सूचना मिली कि अमृत स्टील कंपाउंड स्थित एक फैक्ट्री में आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही 4 फायर टैंकर मौके पर पहुंचे और फैक्ट्री में लगी आग पर काबू पाया। पीयूष नामक एक युवक ने आग लगने की सूचना दी थी। सूचना मिलते ही कोतवाली सहित आसपास से 3 फायर टैंकर घटनास्थल के लिए रवाना हुए। घटनास्थल पर पहुंचकर देखा कि शीतल एंटरप्राइज़ डिस्ट्रीब्यूटर प्लॉट नंबर-AQ255 साउथ साइड जीटी रोड अमृत स्टील कंपाउंड में आग लगी हुई थी।

किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं

आग की विकरालता को देखते हुए फायर स्टेशन वैशाली से 1 फायर टैंडर बुलाया गया। फायर सर्विस यूनिट के द्वारा आग चारों ओर से घेरते हुए आग को बुझाया गया है। आग लगने से किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। फायर यूनिट ने तत्काल कार्यवाही करते हुए आस-पास के इलाके को सुरक्षित बचा लिया है।

गर्मियों में आग लग जाए तो ये उपाय करें :

  • तुरंत सुरक्षित जगह जाएं - आग से दूर भागकर खुली जगह पहुंचें और धुआं सांस में न लें।
  • आपातकालीन नंबर पर कॉल करें - तुरंत 101 (फायर ब्रिगेड) या 112 (आपातकाल) पर फोन करके मदद मांगें।
  • पानी या रेत का इस्तेमाल करें - छोटी आग को बुझाने के लिए पानी, रेत या आग बुझाने वाला यंत्र इस्तेमाल करें।
  • बिजली का मेन स्विच बंद करें - आग फैलने से रोकने के लिए घर की मुख्य बिजली सप्लाई तुरंत बंद कर दें।
  • गीले कपड़े से मुंह ढकें - धुआं से बचने के लिए नाक-मुंह पर गीला कपड़ा रखकर सांस लें और जमीन के पास रहें।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

कांग्रेस के 5 वोट खिसके, BJP को मिले 65 वोट; अनुसुईया गोस्वामी बनीं कोटा की मेयर

Kota Mayor Election: कोटा नगर निगम के मेयर चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिला…

11 minutes ago

बांका मामले पर JDU नेता हर्षवर्धन सिंह का बयान, बोले- महिला अपराध पर जीरो टॉलरेंस, दोषियों पर होगी कार्रवाई

Harshvardhan Singh Banka Case: बिहार के बांका में महिला से कथित बदसलूकी का वीडियो वायरल…

30 minutes ago

भाद्रपद पूर्णिमा कल या परसों? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ समय और पूजा विधि

bhadrapada-purnima-2026-date-puja-shubh-muhurat: भाद्रपद महीने की पूर्णिमा को हिंदू धर्म में विशेष महत्व दिया जाता है। इस…

48 minutes ago

मां को भनक तक नहीं लगी, जापान पहुंचीं सीमा… फिर ट्रैक पर रच दिया इतिहास

Seema Asian Games Bronze: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के छोटे से गांव से निकलकर…

1 hour ago

गणपति विसर्जन में खंडित हो जाए मूर्ति तो क्या करें? जानें सही तरीका

Ganpati Idol Break: 25 सितंबर 2026 को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर गणपति बप्पा को…

1 hour ago

ज्ञानेश कुमार के यूपी दौरे टले, चुनाव आयोग ने SIR विवाद से किसी संबंध से किया इनकार

Gyanesh Kumar Meerut-Varanasi Visit: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के मेरठ और वाराणसी दौरे…

2 hours ago