बीएमसी चुनाव में हार पर राज ठाकरे का बयान
BMC Result: महाराष्ट्र के नगर निगम चुनाव परिणाम को लेकर एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे ने सोशल मीडिया पर पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्हों ने लिखा, " एमएनएस की लड़ाई मराठी मानुष, भाषा और अस्मिता के लिए जारी रहेगी। "
महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव के नतीजों के सामने आने के बाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) प्रमुख राज ठाकरे ने अपने संदेश की शुरूआत में 'सस्नेह जय महाराष्ट्र' से की और एमएनएस व शिवसेना के सभी निर्वाचित नगरसेवकों को दिल से बधाई दी। राज ठाकरे ने कहा कि इस बार का चुनाव आसान नहीं था। अपार धनशक्ति और सत्ता की ताकत के सामने शिवशक्ति की यह लड़ाई थी। लेकिन ऐसी कठिन लड़ाई में भी दोनों दलों के कार्यकर्ताओं ने जिस तरह से जबरदस्त संघर्ष किया। वह काबिल-ए-तारीफ है। उनके इस प्रयास की जितनी सराहना की जाए. उतनी कम है।
राज ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना को इस बार अपेक्षित सफलता नहीं मिल पाई, इसका दुःख जरूर है। लेकिन हम हिम्मत हारने वालों में से नहीं हैं। हमारे जो नगरसेवक चुने गए हैं, वे अपने-अपने क्षेत्रों में सत्ताधारियों के लिए मजबूत चुनौती साबित होंगे। अगर मराठी मानुष के खिलाफ कुछ भी होता दिखा, तो वे निश्चित रूप से सत्ताधारियों को जवाब देंगे।
उन्होंने कहा कि आपको यह बताने की वास्तव में जरूरत नहीं है, फिर भी कहना चाहता हूं कि चाहे एमएमआर क्षेत्र हो या पूरा राज्य। सत्ताधारी और उनके संरक्षण में रहने वाले लोग मराठी मानुष को दबाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ेंगे। इसलिए हमें मराठी मानुष के साथ मजबूती से खड़ा रहना है। चुनाव आते-जाते रहेंगे, लेकिन यह कभी नहीं भूलना है कि हमारी सांस मराठी है। जल्द ही मुलाकात होगी, फिर से काम में जुटते हैं और नए सिरे से अपने पक्ष और संगठन का निर्माण करें।
ये भी पढ़ें: बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़, दो ढेर; सर्च ऑपरेशन जारी
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…