Categories: क्राइम

राजा रघुवंशी हत्याकांड: चारों आरोपियों का कबूलनामा, पत्नी सोनम निकली मास्टरमाइंड

New Delhi : राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक महत्वपूर्ण मोड़ आया है। इंदौर क्राइम ब्रांच की पूछताछ में चारों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपियों ने स्वीकार किया है कि उन्होंने राजा रघुवंशी की हत्या की है और हत्या के बाद उनका शव एक गहरी खाई में फेंक दिया था। इंदौर क्राइम ब्रांच ने इस कबूलनामे की पुष्टि करते हुए बताया कि इस पूरे षड्यंत्र में राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी मुख्य आरोपी और साजिशकर्ता है। क्राइम ब्रांच के अनुसार, राजा पर सबसे पहला वार विशाल उर्फ विक्की ठाकुर ने किया था।

मेघालय पहुंचने का पूरा खाका

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे इंदौर से ट्रेन के जरिये पहले गुवाहाटी गए और वहां से शिलॉन्ग पहुंचे। इंदौर से मेघालय के लिए डायरेक्ट ट्रेन न होने के कारण उन्हें कई ट्रेनें बदलनी पड़ीं। इस पूरी यात्रा के दौरान राज कुशवाहा इंदौर में ही था, लेकिन उसने विशाल, आकाश और आनंद नाम के तीन आरोपियों को मेघालय में खर्च के लिए लगभग 40-50 हजार रुपए दिए थे। आरोपियों के मुताबिक, हत्याकांड के समय सोनम रघुवंशी भी वहां मौजूद थी और वह अपने पति राजा को मरते हुए देख रही थी। हत्या के बाद आरोपियों ने राजा का शव गहरी खाई में फेंक दिया।

पुलिस की जांच में नए खुलासे

मीडिया से बातचीत में इंदौर क्राइम ब्रांच की एसीपी पूनम चंद यादव ने बताया कि सोनम के इंदौर लौटकर आने या नहीं आने के मामले की पुष्टि अभी मेघालय पुलिस ही कर पाएगी। उन्होंने कहा कि इस संबंध में इंदौर पुलिस के पास अभी कोई तथ्य हाथ नहीं लगा है। एसीपी क्राइम ब्रांच ने महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी विशाल ने हत्याकांड को अंजाम देते समय जो कपड़े पहने थे, वे उसके घर से बरामद हुए हैं। इन कपड़ों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा ताकि पुष्टि हो सके कि खून के धब्बे राजा के हैं या नहीं।

सोनम की गिरफ्तारी और बयान

सोनम रघुवंशी को सोमवार सुबह उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से हिरासत में लिया गया था। पूछताछ में उसने बताया कि उसने मदद के लिए एक ढाबा मालिक से संपर्क किया था। सोनम का दावा है कि उसे लूटने की कोशिश की गई थी, जिसके बाद वह बेहोश हो गई और उसे याद नहीं है कि वह गाजीपुर में कैसे पहुंची।

हनीमून पर गए थे मेघालय

इंदौर के रहने वाले राजा रघुवंशी ने सोनम रघुवंशी से हत्या के 12 दिन पहले शादी की थी। दंपति मेघालय हनीमून के लिए गए थे। 23 मई को वे मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा इलाके में थे, जहां से वे लापता हो गए थे। राजा रघुवंशी का शव 2 जून को एक खाई में मिला था। यह मामला एक नवविवाहित जोड़े के हनीमून ट्रिप से शुरू होकर एक जटिल हत्या के षड्यंत्र में बदल गया है, जिसमें पत्नी ही मुख्य साजिशकर्ता निकली है।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

11 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

11 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

13 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

13 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

14 hours ago