Dholpur: धौलपुर जिले के राजाखेड़ा कस्बे में शुक्रवार शाम जिला रसद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से जमा किए गए चावल के भंडार का खुलासा किया। विभाग की टीम ने शमशाबाद मार्ग पर चुंगी के पास स्थित एक माल गोदाम पर छापेमारी कर करीब सवा सौ क्विंटल चावल जब्त किया।
जिला रसद अधिकारी मणि खींची ने बताया कि विभाग को सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश से सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) का चावल अवैध रूप से राजाखेड़ा लाया जा रहा है। यहां से कालाबाजारी के जरिए इसे दूसरे शहरों में भेजने की तैयारी की जा रही थी। सूचना के आधार पर टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गोदाम पर दबिश दी।
अधिकारी के अनुसार, जिस गोदाम से चावल बरामद किया गया, वह किराए पर लिया गया था। स्थानीय व्यापारी अभिषेक जैन पर वहां अवैध रूप से चावल का स्टॉक करने का आरोप है। विभाग ने व्यापारी को फोन कर मौके पर बुलाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं पहुंचा। मामले में आगे की जांच जारी है।
इस कार्रवाई के बाद राजाखेड़ा के व्यापारिक वर्ग में हड़कंप मच गया है और कालाबाजारी से जुड़े लोगों में दहशत का माहौल है। रसद विभाग ने साफ किया है कि अवैध भंडारण और राशन की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। विभाग ने जब्त किए गए चावल को सीज कर दिया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
ये भी पढ़े: Trump का ईरान पर ‘Fake News’ फैलाने का आरोप, भारतीय जहाजों पर ड्रोन हमले का दावा
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…