Cover Story Featured

राजस्थान निकाय चुनाव में BJP की बड़ी जीत, 5 नगर निगमों में जीत

Rajasthan: राजस्थान निकाय चुनाव के नतीजों में बीजेपी का दबदबा देखने को मिला है। पार्टी ने छोटे कस्बों और आदिवासी क्षेत्रों में मजबूत प्रदर्शन किया, जबकि किसान बहुल इलाकों में निर्दलीय प्रत्याशी प्रभावी रहे। 10 नगर निगमों में बीजेपी ने 5, कांग्रेस ने 1 पर जीत दर्ज की, जबकि 4 निगमों में त्रिशंकु स्थिति बनी।

नगरपालिका और नगर परिषद के आंकड़े

252 नगरपालिकाओं में बीजेपी 144, कांग्रेस 92 और निर्दलीय 16 सीटों पर जीते। वहीं 47 नगर परिषदों में बीजेपी को 21, कांग्रेस को 17 और निर्दलीयों को 9 सीटें मिलीं। कुल मिलाकर बीजेपी ने 4,000 से ज्यादा वार्ड, कांग्रेस ने 3,450 से अधिक और निर्दलीयों ने 2,400 से ज्यादा वार्ड जीते।

बीजेपी की सफलता के पीछे युवाओं को रोजगार और पेपरलीक रोकने जैसे मुद्दों को अहम माना जा रहा है। हालांकि बड़े शहरों में UGC के विरोध का असर दिखा। कांग्रेस के कमजोर प्रदर्शन की वजह बीजेपी विरोधी माहौल पर अधिक निर्भरता, चुनावी सक्रियता की कमी, संगठन की गुटबाजी और NEET पेपरलीक व युवाओं के मुद्दों पर चुप्पी बताई जा रही है।

बीकानेर और झालावाड़ में BJP हारी

केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के क्षेत्र बीकानेर और बीजेपी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे के क्षेत्र झालावाड़ में पार्टी को हार मिली। परबतसर नगरपालिका में BJP और RLP प्रत्याशियों को अलग-अलग वार्डों में सिर्फ एक-एक वोट मिला। BJP प्रत्याशी कैलाश चंद्र को अपने ही वार्ड में अपना वोट भी नहीं मिला।

भजनलाल और योगी ने दी प्रतिक्रिया

CM भजनलाल शर्मा ने जीत को ऐतिहासिक बताते हुए जनता और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से यह सफलता मिली। UP के CM योगी आदित्यनाथ ने X पर बीजेपी को बधाई देते हुए इसे PM मोदी के मार्गदर्शन और भजनलाल के नेतृत्व में विकास, सुशासन और जनसेवा की नीतियों पर जनता की मुहर बताया।

ये भी पढ़े: Middle-East तनाव के बीच सऊदी अरब का बड़ा दावा, मदीना में मिला 11 करोड़ टन यूरेनियम अयस्क

Tanisha Verma

Recent Posts

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

7 minutes ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

28 minutes ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

1 hour ago

‘वादा निभाया होता तो लद्दाख में हिंसा नहीं होती’, सोनम वांगचुक ने अमित शाह से मांगा इस्तीफा

Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…

2 hours ago

UN महासभा में नेपाल के PM बालेन शाह ने भारत को कहा शुक्रिया, जानें वजह

Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…

2 hours ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आज से आगाज, ग्रेटर नोएडा में जुटेगा कारोबार का बड़ा मंच

UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शुक्रवार से पांच दिनों के…

2 hours ago