DA Hike 2025
DA Hike 2025 : राजस्थान सरकार ने भी केंद्र की तर्ज पर महंगाई भत्ता (DA Hike 2025) बढ़ाने का एलान किया है। आइए जानते है कितनी बढ़ेगी सैलरी? पढ़े पूरी जानकारी।
केंद्र सरकार ने 50 लाख से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में वृद्धि की है। यह साल में दूसरी बार DA में बढ़ोतरी है। नए आदेश के अनुसार, डीए की दर मूल वेतन और पेंशन के 55 % से बढ़कर 58% हो गई है और यह 1 जुलाई, 2025 से लागू होगी। इसके चलते केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई, अगस्त और सितंबर का बकाया भुगतान दिवाली से ठीक पहले अक्टूबर के वेतन के साथ मिलेगा, जिससे उन्हें अच्छा-खासा आर्थिक लाभ होगा।
इसके साथ ही राज्य सरकारों ने भी केंद्र की तर्ज पर डीए(DA) बढ़ोतरी का एलान शुरू कर दिया है। यूपी और बिहार के बाद राजस्थान में सत्तासीन भजनलाल सरकार ने भी राज्य कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) में वृद्धि की घोषणा की है।
राजस्थान के वित्त विभाग के आदेश के अनुसार, डीए बढ़ाकर 55 प्रतिशत से 58 प्रतिशत कर दिया गया है। यह नई दर 1 जुलाई, 2025 से लागू होगी। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि DA की गणना केवल बेसिक पे के आधार पर की जाएगी और 50 पैसे या उससे अधिक की राशि को अगले पूरे रुपये तक राउंड ऑफ किया जाएगा।
राजस्थान के वित्त विभाग के अधिकारियों के नियमानुसार, 1 जुलाई 2025 से 30 सितंबर 2025 तक डीए में हुई बढ़ोतरी की राशि कर्मचारियों के GPF खाते में जमा की जाएगी।
राजस्थान के वित्त विभाग के आदेश के अनुसार, बढ़ा हुआ DA अक्टूबर 2025 के वेतन के साथ नकद रूप में कर्मचारियों को दिया जाएगा। इसका भुगतान 1 नवंबर 2025 को किया जाएगा। इससे राजस्थान के हजारों कर्मचारियों को सीधे लाभ मिलेगा।
ये भी पढ़े : Rajasthan : नया बिजली टैरिफ प्लान जारी, छोटे और मध्यम उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत
Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…
Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…
Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…