Bigg Boss 19
Bigg Boss 19 : छठे हफ्ते के वीकेंड के वार में बिग बॉस के घर में लगातार तनाव बढ़ता नजर आया। शुक्रवार के एपिसोड में अमाल मलिक और अभिषेक बजाज के बीच जोरदार बहस देखने को मिली, वहीं अश्नूर ने टास्क न करने की धमकी देकर माहौल को और भी गरम कर दिया था। इन सभी मुद्दों पर इस हफ्ते घरवालों के बीच काफी चर्चा होने वाली है।
इस हफ्ते वीकेंड के वार में सलमान खान का निशाना सबसे पहले मृदुल तिवारी पर है। सलमान ने मृदुल को उनकी कम दिखाई देने वाली एक्टिविटी के लिए कड़ी फटकार लगाई, जिससे मृदुल रोने लगे। मृदुल की भावुकता को देखकर दर्शक नाराज हो गए और सोशल मीडिया पर सलमान खान की आलोचना करने लगे।
दरअसल, अब शो को ऑनएयर हुए छह हफ्ते हो चुके हैं, लेकिन मृदुल तिवारी का गेम अभी तक ऑडियंस को नहीं दिखा। इसे लेकर सलमान ने मृदुल को फटकारते हुए कहा कि “आपको इस गेम की समझ होनी चाहिए। आपके सामने कई चीजें हुई, लेकिन आप खुद को उस समय नहीं दिखा पाए।” सलमान ने आगे कहा, “मैं आपको आज बेडरूम भेजने वाला था, क्योंकि आप अभी तक पर्याप्त दिखाई नहीं दे रहे। वीकेंड के वार में भी क्यों नहीं दिखते?”
सलमान की बातों को सुनकर मृदुल भावुक हो गए और रोने लगे और कहा, “भाई, मैंने आज तक किसी से नहीं लड़ा।” सलमान ने जवाब दिया, “किसने कहा कि सिर्फ लड़ने से ही आप दिखते हैं।”
मृदुल की भावुकता को देख सोशल मीडिया पर दर्शकों ने गुस्सा जाहिर किया। एक यूजर ने लिखा, “ये शो केवल अमाल और शहबाज के लिए है। मेकर्स पूरी लाइमलाइट इन्हीं को दे रहे हैं, जबकि मृदुल और गौरव अच्छे खेल दिखा रहे हैं।” दूसरे ने कहा, “मृदुल इस गेम के लिए बहुत सीधे और ईमानदार हैं, उनके लिए बुरा लग रहा है।” कई दर्शकों ने शो और सलमान को बायस्ड बताते हुए लिखा, “तुम अच्छे इंसान को शैतान में बदलने की कोशिश क्यों करते हो?”
ये भी पढ़े – Kantara Chapter 1 vs Chhaava : बॉक्स ऑफिस पर कांतारा चैप्टर 1 का दबदबा, दो दिन में छावा को पछाड़ा
बता दें कि बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) में इस हफ्ते का वीकेंड का वार काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि घर के अंदर कई झगड़े और टास्क को लेकर विवाद की स्थिति बनी हुई है।
Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…
Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…
India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…