Rajasthan
Rajasthan : राजस्थान के नागौर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साथ अमानवीय बर्ताव किया है। आरोपी ने अपनी पत्नी को मोटरसाइकिल के पीछे रस्सी से बांधकर पूरे गांव में घसीटा। यह घटना नाहरसिंहपुरा गांव की बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान प्रेमाराम मेघवाल (32) के रूप में हुई है। वीडियो सामने आने के बाद जब पुलिस ने जांच की तो यह स्पष्ट हुआ कि प्रेमाराम ने अपनी पत्नी के साथ गंभीर उत्पीड़न किया था।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता वर्तमान में अपने रिश्तेदारों के साथ रह रही है। उसने इस घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी थी। हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की।
पुलिस (Rajasthan) ने आरोपी को सोमवार को हिरासत में लिया और उसके खिलाफ शांति भंग करने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। जांच में यह भी सामने आया है कि प्रेमाराम शराब का आदी है और अक्सर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। वह अपनी पत्नी को किसी से बातचीत करने की भी अनुमति नहीं देता था।
ये भी पढ़े – Cough Syrup Controversy : राजस्थान में दवाओं पर रोक, ड्रग कंट्रोलर निलंबित
पुलिस ने बताया कि मामले की पूरी जांच की जा रही है। कि घटना के दौरान वहां मौजूद अन्य लोगों की क्या भूमिका थी और वीडियो किसने बनाया था।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…