Rajasthan News
Rajasthan News : राजस्थान इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन (RERC) ने प्रदेशवासियों के लिए नया बिजली टैरिफ प्लान लागू कर दिया है। नए नियमों के तहत छोटे और मध्यम बिजली उपभोक्ताओं को बिलों में राहत मिलेगी, जबकि कुछ कैटेगरी में फिक्स्ड चार्ज में बढ़ोतरी की गई है।
नए टैरिफ के अनुसार, 50 यूनिट तक बिजली इस्तेमाल करने वालों के लिए एनर्जी और फिक्स्ड चार्ज में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इस कैटेगरी में बिजली की दर 4.75 रुपये प्रति यूनिट ही रहेगी।
50 से अधिक लेकिन 150 यूनिट तक बिजली उपभोग करने वालों के लिए राहत दी गई है। फिक्स्ड चार्ज 250 रुपये से घटाकर 150 रुपये कर दिया गया है, जबकि बिजली दर 6.50 रुपये प्रति यूनिट से घटाकर 6 रुपये कर दी गई है। इसका सीधा फायदा छोटे और मध्यम परिवारों को मिलेगा।
150 से 300 यूनिट तक उपभोक्ताओं की दर 7.35 रुपये प्रति यूनिट से घटाकर 7 रुपये कर दी गई है। 300 से 500 यूनिट तक के उपभोक्ताओं की दर 7.65 रुपये से घटाकर 7 रुपये कर दी गई है।
500 यूनिट से ज्यादा बिजली इस्तेमाल करने वालों की दर 7.95 रुपये प्रति यूनिट से घटाकर 7.50 रुपये कर दी गई है। हालांकि इस कैटेगरी में फिक्स्ड चार्ज में वृद्धि की गई है। 500 यूनिट तक खपत वालों का फिक्स्ड चार्ज 400 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये किया गया है। 500 यूनिट से ज्यादा खपत पर यह 450 रुपये से बढ़ाकर 800 रुपये हो गया है।
50 kVA से ज्यादा कॉन्ट्रैक्ट डिमांड वाले बड़े उपभोक्ताओं के फिक्स्ड चार्ज को भी 275 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये प्रति kVA मासिक किया गया है।
विशेषज्ञों के अनुसार, नए टैरिफ से छोटे और मध्यम वर्ग के परिवारों को राहत मिलेगी क्योंकि उनकी मासिक बिजली दरों में कमी आएगी। वहीं, ज्यादा बिजली खर्च करने वाले घरों और बड़े उपभोक्ताओं को फिक्स्ड चार्ज बढ़ने का असर महसूस होगा।
Mother Dairy Milk Price Hike: आम आदमी को महंगाई का एक और झटका लगा है।…
Yogi Adityanath on Diwali Pollution: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धनतेरस और दिवाली…
Air India Flight Threat Note: कोलकाता से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में…
IBM H1B Visa Sponsorship: टेक कंपनी IBM ने अमेरिका में अपने कंसल्टिंग कारोबार के ज्यादातर…
Delhi AQI: दिल्ली में बुधवार सुबह वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार दर्ज किया गया। सुबह…
US Iran Deportation Flight: अमेरिका से ईरानी नागरिकों को डिपोर्ट करने की कोशिश को बड़ा…