Bihar Election 2025
Bihar Election 2025 : बिहार में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेज होती जा रही है। निर्वाचन आयोग जल्द ही चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। इसी क्रम में चुनावी तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार अपनी टीम के साथ दो दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे हैं। उनके साथ चुनाव आयुक्त विवेक जोशी और एस.एस. संधू भी मौजूद हैं। यह टीम शुक्रवार देर रात राजधानी पहुंची थी।
आज मुख्य चुनाव आयुक्त पटना के एक नामी होटल में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में राज्य और राष्ट्रीय स्तर की पार्टियों से अधिकतम तीन-तीन प्रतिनिधि शामिल होंगे। आयोग द्वारा आयोजित इस मीटिंग में मतदाता सूची के प्रारूप, आचार संहिता, चुनाव व्यवस्था और अन्य तैयारियों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही आयोग विभिन्न दलों से उनकी फीडबैक और सुझाव भी लेगा।
बैठक में शामिल होने वाले दलों में भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस, जनता दल (यू), राजद, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी, आम आदमी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, सीपीआई (एम), सीपीआई (एम-एल) लिबरेशन और नेशनल पीपुल्स पार्टी जैसे प्रमुख दल शामिल हैं। इन सभी को अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अमित कुमार पांडेय की ओर से निमंत्रण भेजा गया है।
राजनीतिक दलों के साथ बैठक के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त राज्य के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एक अलग समीक्षा बैठक करेंगे। इसमें सभी जिलों के जिलाधिकारी, एसपी, प्रमंडलीय आयुक्त और निर्वाचन पदाधिकारी शामिल होंगे। चुनावी शुचिता और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा होगी।
रविवार को आयोग की टीम मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के प्रतिनिधियों, मुख्य सचिव, डीजीपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करेगी। इन बैठकों का उद्देश्य राज्य में निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित चुनाव सुनिश्चित करना है।
बता दें कि 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को समाप्त हो रहा है। ऐसे में संभावना है कि चुनाव अक्टूबर के अंत या नवंबर की शुरुआत में कई चरणों में आयोजित किए जाएं।
ये भी पढ़े – Bihar Election 2025 : बिहार चुनाव से पहले जन सुराज का बड़ा कदम, 9 अक्टूबर को जारी होगी पहली प्रत्याशी सूची
यह दौरा बिहार चुनाव (Bihar Election 2025) की दिशा तय करने वाला माना जा रहा है, क्योंकि आयोग की इन बैठकों के बाद कभी भी आधिकारिक चुनाव कार्यक्रम की घोषणा हो सकती है।
Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…
Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…
Pig Kidney Xenotransplantation India: किडनी ट्रांसप्लांट के लिए डोनर की कमी बड़ी चुनौती बनी हुई…
Congress Protest Against Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की…
Brajesh Pathak Hindi Prescription: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश…
UP Trade Show 2026: ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण का…