राजस्थान

Rajasthan News: चार दिन से भूख हड़ताल पर थे बीजेपी नेता, मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर जताई नाराज़गी

Rajasthan  News:  राजस्थान के सांचौर में बीजेपी नेता कई दिनों से भूख हड़ताल पर थे बता दें कि सांचौर नगर पालिका की कार्यप्रणाली और शहर में मूलभूत सुविधाओं की कमी होने की वजह से भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं नगर निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक हरीश त्रिवेदी चार दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे थे।

भूख हड़ताल बैठे थे बीजेपी नेता

जिसके बाद गुरुवार के दिन दोनों ही नेताओं को प्रशासन अस्पताल ले गया। मिली जानकारी के अनुसार, नगर पालिका कार्यालय के बाहर चल रही इस भूख हड़ताल के दौरान त्रिवेदी की तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया और उन्हें अस्पताल ले गया।

मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान वहां मौजूद समर्थकों और अधिकारियों के बीच गहमा-गहमी की स्थिति हो गई। जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने मामले को शांत करवाया और स्थिति सामान्य की। वहीं तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर भूख हड़ताल पर बैठे हरीश त्रिवेदी से बातचीत की और जल्द ही शहर की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।

समस्याओं के समाधान का मिला अश्वासन

हरीश त्रिवेदी ने कहा कि शहर में सीसी रोड, स्ट्रीट लाइट, सफाई व्यवस्था और प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी मूलभूत सुविधाओं की गंभीर उपेक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि जब तक इन समस्याओं का समाधान नहीं होगा, तब तक जनता की आवाज बुलंद करते रहेंगे।

ये भी पढ़ें: DMRC ने समय में किया बदलाव! अब 6 बजे नहीं, सुबह इतने बजे दौड़ेगी मेट्रो…जानें नया टाइमटेबल

इस भूख हड़ताल को पूरी तरह से खत्म करने के लिए साथ ही भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं नगर निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक हरीश त्रिवेदी को भरोसा दिलाते हुए प्रशासनिक अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि नगर पालिका से जुड़ी समस्याओं पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी और नागरिकों को बुनियादी सुविधाएं भी मुहैया करवाई जाएंगी।

Sapna Yadav

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

2 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

3 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

4 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

4 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

5 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

5 hours ago