PM Modi Patna Visit
PM Modi Patna Visit : विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरी बार बिहार पहुंचे और इस बार उनका अंदाज़ पहले से बिल्कुल अलग नजर आया। पीएम मोदी ने विपक्षी दलों (राजद और कांग्रेस) पर सीधा हमला बोला और कई मुद्दों पर उन्हें घेरा। अपने संबोधन में उन्होंने विकास, धार्मिक आस्था, सुशासन और आत्मनिर्भरता पर जोर दिया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार छठ महापर्व को वैश्विक पहचान दिलाने के प्रयास में जुटी है। छठ गीतों को विभिन्न भाषाओं में प्रस्तुत करने की प्रतियोगिता कराई जाएगी, और जो गीत जनता को सबसे अधिक पसंद आएंगे, उनके गायक और लेखक को अगले वर्ष सम्मानित किया जाएगा।
मोदी ने राजद और कांग्रेस पर छठ पूजा को "ड्रामा" और "नौटंकी" कहने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जो माताएं निर्जला व्रत रखती हैं और गंगाजी में खड़ी होकर पूजा करती हैं, उनका अपमान बिहार कभी नहीं भूलेगा।
पीएम ने कहा कि कांग्रेस और राजद की पहचान “कट्टा, क्रूरता, कटुता, कुशासन और करप्शन” से है। उन्होंने कहा कि इन दलों ने बिहार को वर्षों तक पिछड़ा बनाए रखा, जबकि एनडीए सरकार विकास की दिशा में काम कर रही है।
मोदी ने कहा कि अब बिहार मछली, मखाना, फूड प्रोसेसिंग, आईटी पार्क और लेदर क्लस्टर जैसे क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है। अब बिहार का बेटा पलायन नहीं करेगा, यहीं कमाई और पढ़ाई करेगा।
उन्होंने बताया कि बिहार में जीएसटी बचत से लोगों की क्रय शक्ति बढ़ी है। पिछले साल की तुलना में इस साल अक्टूबर-सितंबर में मोटरसाइकिलों की बिक्री तीन गुना बढ़ी है।
राजद शासनकाल की याद दिलाते हुए मोदी ने कहा कि “2001 में इसी शहर में एक बच्चे गोलू का अपहरण कर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। वह दौर अपहरण, हत्या और अपराध का था, यही था असली जंगलराज।”
प्रधानमंत्री ने कहा कि बिहार के लीची, मखाना, मगही पान और जर्दालु आम को जीआई टैग दिया गया है। कृषि आधारित उद्योगों और पीएम किसान योजना से किसानों की आमदनी बढ़ी है।
उन्होंने बिहार की धरती को राजेंद्र प्रसाद, कृपलानी, फर्नांडीस, बेनीपुरी और दिनकर जैसे महान लोगों की भूमि बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने डॉ. भीमराव अंबेडकर से जुड़े स्थलों को “पंच तीर्थ” के रूप में विकसित किया है।
मोदी ने कहा कि बिहार की 1 करोड़ 30 लाख बहनों के खातों में 10-10 हजार रुपये भेजे गए हैं। यह पैसा आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम है। एनडीए की सरकार बनी तो और सहायता दी जाएगी।
पीएम ने बिना नाम लिए कांग्रेस और राजद के नेताओं पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा, “एक भारत के सबसे भ्रष्ट परिवार का युवराज और दूसरा बिहार के भ्रष्ट परिवार का युवराज दोनों झूठे वादों की दुकान चला रहे हैं। ये वही लोग हैं जिन्हें यह बर्दाश्त नहीं कि एक चाय बेचने वाला प्रधानमंत्री बन गया।”
ये भी पढ़े - छठ पर घर गए दारोगा की रहस्यमयी मौत! अरहर के खेत में हाथ-पैर बंधे मिले शव ने खड़ा किया कई सवाल
प्रधानमंत्री ने अपने भाषण का समापन बिहार के विकास और सम्मान की बात करते हुए किया। उन्होंने कहा कि बिहार आत्मनिर्भर भारत की रीढ़ बनेगा और आने वाले समय में यहां के युवा देश के निर्माण में अहम भूमिका निभाएंगे।
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…
Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…