Rajasthan News
Rajasthan News: राजस्थान के टोंक जिला मुख्यालय से सटे अहमदगंज के लोगों ने पानी की मांग को लेकर लहन गांव के पास सड़क पर जाम लगा दिया। जिसकी वजह से आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
पानी की मांग के चलते सड़क पर झाड़ियां और खाली बर्तन रखकर महिलाओं ने प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि JJM के तहत कनेक्शन होने के बाद 2 साल से पीने का पानी नहीं मिल रहा है। जिसकी वजह से उनको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
लोगों ने बताया कि बीसलपुर लाइन में अवैध कनेक्शन है जिसकी वजह से उनको काफी ज्यादा परेशानी हो रही है। लोगों के कहना है कि अवैध कनेक्शन करने वालों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई गई है। लेकिन अधिकारियों ने किसी भी तरह की कोई सुनवाई नहीं की है।
लगातार शिकायतों के बाद कार्रवाई नहीं होने पर नाराज लोग अंत में सड़कों पर उतर आए और सड़क को पूरी तहर से जाम कर दिया। सूचना मिलते ही नजदीकी थाने के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समक्षा के जाम खुलवाया। बता दें कि टोडारायसिंह वाली लेन पर रोड जाम होने से वीडीओ की परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी भी फंस गए।
ये भी पढ़े: Deepika Padukone : दीपिका पादुकोण बनीं मेटा AI की नई इंग्लिश वॉयस, अब फैन्स कर सकेंगे उनसे चैट!
जब पुसिलकर्मी और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे तो ग्रामीणों ने उनको जमकर खरी खोटी सुनाई। ग्रामीणों का कहना है की पेयजल कनेक्शन के नाम पर उनसे 2500 रूपये भी लिए गए। लेकिन अब तक पानी नहीं मिला। इसके साथ ही ग्रामीणों का यह भी कहना है की ज़िम्मेदार विभाग के अधिकारी उनका फोन कॉल तक नहीं उठाते। जिसकी वजह से अंत में परेशान होकर गांव के लोगों के सड़क पर जाम लगाने का फैसला किया।
Rewa Girl Kidnapping: मध्य प्रदेश के रीवा में ढाई साल की बच्ची के अपहरण का…
झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी त्रिशा सिंह का…
Pakistan Afghanistan Border Clash: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…
Jammu Kashmir Books Ban: जम्मू-कश्मीर में सरकारी लाइब्रेरी से हजारों किताबें हटाए जाने का मामला…
Trump on BRICS: ब्रिक्स 2026 के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी…
Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…