Mokama Murder Case
Mokama Murder Case: बिहार की सियासत एक बार फिर उबाल पर है। मोकामा विधानसभा क्षेत्र में हुए जनसुराज प्रत्याशी दुलारचंद यादव हत्याकांड ने पूरे राज्य में राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया है। इसी मामले में रविवार को जदयू उम्मीदवार और बाहुबली नेता अनंत सिंह को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अब उन्हें बेऊर जेल में रखा जाएगा।
सुबह से लेकर दोपहर तक पटना के SSP ऑफिस के रंगदारी सेल में अनंत सिंह से करीब चार घंटे तक पूछताछ चली। कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें कोर्ट लाया गया। पुलिस ने रिमांड की मांग नहीं की, जिसके बाद अदालत ने सीधे जेल भेजने का आदेश दिया। पूरे पटना में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए और अदालत परिसर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात रहा।
इस बीच मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार ने इस घटना पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा “चुनाव आयोग के लिए कोई पक्ष या विपक्ष नहीं होता। हिंसा की किसी भी घटना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो भी माहौल बिगाड़ने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”
DGP विनय कुमार ने भी प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस अब तक 80 से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। उन्होंने बताया कि यह झड़प दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच हुई थी। टकराव के दौरान पथराव और फायरिंग हुई, जिसमें दुलारचंद यादव की मौत हो गई। फिलहाल हत्या में इस्तेमाल हथियार की तलाश जारी है। पुलिस ने कहा कि हथियार मिलने के बाद फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी ताकि यह साबित हो सके कि गोली किसने चलाई।
दूसरी ओर, मृतक के पौत्र नीरज यादव ने कहा कि “अनंत सिंह की गिरफ्तारी स्वागत योग्य है, लेकिन उनके चार साथी अभी भी खुलेआम घूम रहे हैं। वे हमारी जान के लिए खतरा हैं।” नीरज ने मांग की कि सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और अनंत सिंह को फांसी की सज़ा दी जाए। मोकामा का यह मर्डर केस अब सिर्फ एक हत्या की जांच नहीं, बल्कि बिहार की चुनावी साख और कानून-व्यवस्था की परीक्षा बन गया है अगली चाल अब अदालत और जांच एजेंसियों के हाथ में है।
ये भी पढ़े – एक्स ने किया पाकिस्तान पीएम शहबाज शरीफ के दावे का पर्दाफाश, कश्मीर पर झूठा बयान हुआ बेनकाब
Seema Asian Games Bronze: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के छोटे से गांव से निकलकर…
Ganpati Idol Break: 25 सितंबर 2026 को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर गणपति बप्पा को…
Gyanesh Kumar Meerut-Varanasi Visit: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के मेरठ और वाराणसी दौरे…
Rewa Girl Kidnapping: मध्य प्रदेश के रीवा में ढाई साल की बच्ची के अपहरण का…
झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी त्रिशा सिंह का…
Pakistan Afghanistan Border Clash: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…