राजस्थान

वैश्विक मंच पर राजस्थान का दबदबा, प्रदेश के मयंक त्यागी बने BRICS के क्षेत्रीय निदेशक

जयपुर। राजस्थान के युवा नेतृत्व और उद्यमिता क्षेत्र के लिए गौरव का पल है। प्रदेश के बेटे मयंक त्यागी को BRICS का राजस्थान क्षेत्रीय निदेशक नियुक्त किया गया है। BRICS के चेयरमैन हरवंश चावला ने 30 जून 2025 को उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा।

भजनलाल सरकार की एक और बड़ी उपलब्धि

गौरतलब है कि गत वर्ष ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में रिकॉर्ड ₹35 लाख करोड़ के निवेश समझौते (MoUs) किए गए हैं, जिससे प्रदेश को एक निवेश-प्रेमी राज्य के रूप में नई पहचान मिली है। ऐसे में BRICS जैसे वैश्विक व्यापार मंच से राजस्थान को जोड़ना, भजनलाल सरकार की एक और ऐतिहासिक उपलब्धि मानी जा रही है।

राज्य के लिए खुलेगा संभावनाओं का द्वार

BRICS जैसी प्रतिष्ठित राष्ट्रीय इकाई में राजस्थान की यह नई भागीदारी, प्रदेश के वैश्विक वाणिज्यिक नक्शे पर मज़बूत वापसी के रूप में देखी जा रही है। यह एंट्री राज्य के लिए संभावनाओं के एक नए युग की शुरुआत मानी जा सकती है।

मयंक को इसलिए सौंपी गई जिम्मेदारी

मयंक त्यागी ने अभी कुछ समय पहले ही आप छोड़कर भाजपा का दामन थामा था। उनको यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उनकी नेतृत्व क्षमता, सामाजिक समझ और क्षेत्रीय विकास के प्रति समर्पण को देखते हुए सौंपी गई है। बतौर क्षेत्रीय निदेशक वे राजस्थान में BRICS CCI की गतिविधियों का नेतृत्व करते हुए राज्य के उद्योगों व व्यवसायों को अंतरराष्ट्रीय मंच से जोड़ने, नई साझेदारियाँ स्थापित करने और स्थानीय स्तर पर रोजगार व निवेश को बढ़ावा देने का कार्य करेंगे।

इतने दिन का है कार्यकाल

मयंक का कार्यकाल प्रारंभिक रूप से वित्तीय वर्ष 2025 से 2027 तक निर्धारित किया गया है, जिसमें वे BRICS CCI की रीजनल उपस्थिति को मज़बूत करने हेतु सक्रिय भूमिका निभाएंगे।इस मौके पर मयंक त्यागी ने कहा “BRICS जैसे वैश्विक मंच पर राजस्थान का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए गर्व और जिम्मेदारी दोनों है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत – विकसित राज्य’ विजन को धरातल पर उतारने हेतु प्रतिबद्ध हूँ।

राज्य को वैश्विक मानचित्र पर लाऊंगा

मयंक ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी के नेतृत्व में राजस्थान को निवेश, व्यापार और रोजगार के क्षेत्र में वैश्विक मानचित्र पर लाना हमारा लक्ष्य है। मेरी राजस्थान को लेकर हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष हरवंश चावला जी से विस्तार में चर्चा हुई है। उन्होंने राजस्थान को अहम भूमिका मैं रखने और प्राथमिकता देने का भरोसा दिया है।

Lalit Pandit

ललित पंडित 07 वर्षों से जनहित में पत्रकारिता कर रहे है। ललित पंडित के द्वारा प्रमुखतः जनपद गौतमबुद्धनगर में जनता से जुड़े मुद्दों को उठाया गया है। जनता की आवाज को अधिकारियों तक पहुँचा कर न्याय दिलाने में ललित पंडित के द्वारा मुख्य भूमिका निभाई गयी है। ललित पंडित के द्वारा मुख्यतः अपराध से संबंधित खबरें कवर कर पीड़ितों को न्याय दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई है। ललित पंडित ने अपना पत्रकारिता कैरियर 2014 में चैनल वन न्यूज़ के साथ शुरू किया। सन 2017 में ललित पंडित पंजाब केसरी के साथ जुड़े व गौतमबुद्धनगर संवाददाता के रूप में सेवाएं दी। सन 2019 में ललित पंडित ने प्रतिष्टित नेशनल न्यूज चैनल टीवी9 भारतवर्ष जॉइन किया। 2020 से ललित पंडित न्यूज़1 इंडिया के साथ गौतमबुद्धनगर वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर कार्यरत रहे हैं। वर्तमान में ललित पंडित न्यूज़ इंडिया 24x7 में कार्यरत हैं।

Recent Posts

बेटी के अंतिम संस्कार में फूट-फूटकर रोईं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, CM हेमंत सोरेन भी हुए शामिल

झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी त्रिशा सिंह का…

19 minutes ago

गुलिस्तान बॉर्डर पर घमासान, पाकिस्तानी सैनिकों के चौकियां छोड़ने का दावा

Pakistan Afghanistan Border Clash: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…

28 minutes ago

जम्मू-कश्मीर में किताबों पर क्यों लगा बैन? विधानसभा से लेकर हाई कोर्ट तक छिड़ी महाजंग, जानिए कारण

Jammu Kashmir Books Ban: जम्मू-कश्मीर में सरकारी लाइब्रेरी से हजारों किताबें हटाए जाने का मामला…

30 minutes ago

Trump on BRICS: ट्रंप का रुख क्यों बदला? BRICS में मोदी-Xi-पुतिन की तस्वीरों से क्यों बढ़ी हलचल?

Trump on BRICS: ब्रिक्स 2026 के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी…

45 minutes ago

बिहार: पर्यटन स्थल पर 6 युवकों ने महिला से की बदसलूकी और छेड़छाड़, कैमरे में कैद हुई घटना; केस दर्ज

Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…

53 minutes ago

फ्लाइट से पहले पायलट को नशे में मिलना पड़ा भारी, एयर इंडिया ने किया निलंबित

Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…

1 hour ago