Mp Iqra Hasan : AI के इस दौर में कोई भी सेफ नहीं है, भले ही आपको ये लग रहा हो कि ये महज कहने की बात है, लेकिन इसमें सच्चाई भी है. ताजा मामला है हरियाणा के नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका खंड के गांव आमका का.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यहां रहने वाले दो युवकों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ऐप का गलत इस्तेमाल कर समाजवादी पार्टी (सपा) की कैराना से सांसद इकरा हसन का एक फर्जी अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया जो अब वायरल हो रहा है.
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में सांसद को एक युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाया गया है. वीडियो के सामने आने के बाद सोमवार से यह मामला तेजी से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.
घटना की जानकारी होने पर सांसद इकरा हसन ने तुरंत कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष रजिया बानो को फोन कर मामले की जानकारी दी. इसके बाद रजिया बानो और कुछ सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि गांव आमका पहुंचे जहां पंचायत बुलाई गई.
https://newsindia24x7.tv/business/gst-collection-to-increase-by-6-2-by-june-2025-taxpayers-has-also-more-than-doubled-5878/
पंचायत के सामने दोनों आरोपित युवकों ने मामले में अपनी लिप्तता स्वीकार करते हुए कहा कि उन्होंने AI ऐप और डीपफेक तकनीक की मदद से यह वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड किया. इस गलती के लिए दोनों ने सार्वजनिक रूप से गांववालों के सामने कान पकड़कर माफी मांगी.
Delhi Munak Canal Chhath Ghat: दिल्ली में छठ पूजा की तैयारियों के बीच राजधानी का…
IIT Kharagpur MD Admission 2026: IIT खड़गपुर ने मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल…
Chhath Puja 2026 Calendar: छठ पूजा आस्था, तपस्या और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने…
Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के पलनाडु जिले के एक गुरुकुल स्कूल में छात्राओं की चोटी…
Faridabad: हरियाणा के फरीदाबाद में पूर्व Tech Mahindra अधिकारी परमजीत धनखड़ की हत्या से पहले…
Owaisi Chandrashekhar Azad Alliance: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले नया राजनीतिक…