Cover Story Big

खाटू श्याम दर्शन को निकले 5 श्रद्धालुओं की मौत, तेज रफ्तार कार तालाब में गिरी

Rajgarh Road Accident: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसे में खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए जा रहे पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गई। खुजनेर थाना क्षेत्र के भीलखेड़ी जोड़ के पास तेज रफ्तार स्विफ्ट कार (MP09 CC 6414) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने तालाब में जा गिरी। कार के पानी में डूबने से उसमें सवार सभी लोग बाहर नहीं निकल सके।

ग्रामीणों ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन

हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। खुजनेर थाना प्रभारी रवि ठाकुर पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से बचाव अभियान चलाकर सभी श्रद्धालुओं को बाहर निकाला गया और खुजनेर अस्पताल पहुंचाया गया।

मृतकों की पहचान शाजापुर जिले के अरंडिया और अरंडिया खुर्द गांव निवासी विनीत तिवारी, कमल किशोर तिवारी, शंकर नाथ जी, अरिजीत और शंकर पटेल के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, सभी शुक्रवार सुबह खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए निकले थे।

अस्पताल में डॉक्टरों ने विनीत तिवारी, कमल किशोर तिवारी, शंकर नाथ जी और अरिजीत को मृत घोषित कर दिया। वहीं, शंकर पटेल की सांसें चल रही थीं। डॉक्टरों ने CPR देकर उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन उनकी भी जान नहीं बच सकी।

पांच मौतों से गांवों में मातम

हादसे की खबर मिलते ही पांचों परिवारों में कोहराम मच गया। जिन घरों से सुबह श्रद्धालुओं को भगवान के दर्शन के लिए विदा किया गया था, वहां कुछ ही घंटों बाद मातम छा गया। ग्रामीणों ने बताया कि सभी यात्रा को लेकर बेहद उत्साहित थे और किसी ने नहीं सोचा था कि यह उनकी आखिरी यात्रा होगी।

पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। हादसे की जांच जारी है और शुरुआती तौर पर तेज रफ्तार व कार के अनियंत्रित होने को दुर्घटना की वजह माना जा रहा है।

ये भी पढ़े: धर्मेंद्र प्रधान के बाद प्रह्लाद जोशी बने नए शिक्षा मंत्री

Tanisha Verma

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

4 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

4 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

5 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

6 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

6 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

6 hours ago