मनोरंजन

12 दिन तिहाड़ में रहने के बाद काम पर लौटे राजपाल यादव, बोले- मुंबई और फैंस ने हर मुश्किल में दिया साथ

Rajpal Yadav: अपनी कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरने वाले राजपाल यादव हाल ही में कानूनी उलझनों के चलते चर्चा में रहे। बता दें कि करोड़ों रुपये के चेक बाउंस मामले में उन्हें जेल जाना पड़ा था। अभिनेता पर लगभग 9 करोड़ रुपये का कर्ज बताया जा रहा है। हालांकि इस मुश्किल दौर में उनके प्रशंसकों और फिल्म इंडस्ट्री ने उनका खुलकर साथ दिया।

12 दिन तिहाड़ में रहे बंद

राजपाल यादव ने 5 फरवरी को सरेंडर किया था, जिसके बाद उन्हें कोर्ट से 1.5 करोड़ रुपये के मुचलके पर जमानत मिल गई। करीब 12 दिनों तक वे तिहाड़ जेल में रहे। 17 फरवरी को जेल से रिहा होने के बाद वे सीधे अपने गृह जनपद शाहजहांपुर पहुंचे, जहां उनकी भतीजी की शादी थी। परिवार के बीच समय बिताकर उन्होंने निजी तनाव से राहत पाने की कोशिश की।

फिर से शुरू की शूटिंग

अब अभिनेता ने अपने पेशेवर जीवन में वापसी कर ली है। मुंबई लौटकर उन्होंने एक फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में वे अपनी वैनिटी वैन से फैंस का आभार जताते नजर आए। उन्होंने कहा कि ईश्वर, माता-पिता और दर्शकों के आशीर्वाद की वजह से ही वे दोबारा काम पर लौट पाए हैं।

30 साल के करियर का जिक्र

राजपाल यादव ने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए बताया कि 13 जुलाई 1997 को उन्हें पहली बार अभिनय का मौका मिला था। पुणे में बने टीवी सीरियल ‘स्वराज’ में उन्होंने छोटा सा किरदार निभाया था, जो दूरदर्शन के डीडी-1 चैनल पर प्रसारित होता था। अगले वर्ष वे फिल्म इंडस्ट्री में अपने 30 साल पूरे कर लेंगे।

अभिनेता ने कहा कि मुंबई शहर ने हर कठिन समय में उन्हें संभाला है। तीन दशकों से लगातार काम मिलना दर्शकों के प्यार और विश्वास का परिणाम है। यही भरोसा उन्हें आगे बढ़ने की ताकत देता है।

2012 की फिल्म से जुड़ा है मामला

चेक बाउंस का यह मामला 2012 में रिलीज हुई फिल्म अता पता लापता से संबंधित है। इस फिल्म के निर्माण के लिए राजपाल यादव ने लगभग 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था और इसका निर्देशन भी स्वयं किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही, जिसके बाद आर्थिक दबाव बढ़ता गया।

समय के साथ उनका कर्ज बढ़कर करीब 9 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। इस मामले में अगली सुनवाई 18 मार्च 2026 को निर्धारित है। फिलहाल राजपाल यादव अपने काम और दर्शकों के बीच लौटकर नई शुरुआत की कोशिश में जुटे हैं।

ये भी पढ़ें: ‘The Kerala Story 2’ पर कड़ी टिप्पणी के बाद फंसे अनुराग कश्यप, निर्देशक ने दिया करारा जवाब

Deepika Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

9 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

10 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

11 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

11 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

12 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

12 hours ago