मुजफ्फरनगर में बेटियों ने पिता की हत्या की
Two Daughters Kill Father News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर स्थित मोरना गांव से बेटियों द्वार अपने पिता की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस की जांच में सामने आई सच्चाई से पिता और बेटी का रिश्ता तार-तार हो गया है। शुरुआत में इस हत्या की वजह अलग बताई जा रही थी लेकिन पुलिस जांच ने इस पर से पर्दा उठा दिया है। हत्या की वजह नफरत बताई जा रही है।
सोमवार की सुबह जब 58 वर्षीय किसान रामप्रसाद का शव उनके कमरे में खून से लथपथ मिला। इस घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। पहले लगा कि किसी बाहरी दुश्मन ने हमला किया है, लेकिन कातिल तो घर के अंदर ही छिपे थे।
रामप्रसाद की 30 साल की बेटी कोमल और उसकी एक नाबालिग बहन ने मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया। दरअसल, घटना वाली रात किसी बात को लेकर पिता-पुत्रियों में तीखी बहस हुई थी, जिसके बाद बहनों ने खौफनाक कदम उठाने की योजना बना ली। आरोप है कि पिता हमेशा बेटों को ज्यादा अहमियत देते थे और बेटियों के साथ फर्क करते थे। लड़कियां पिता की रोज-रोज की टोका-टाकी और पाबंदियों से बुरी तरह परेशान हो चुकी थीं।
दोनों बहनों ने मिलकर दरांती से पिता की गर्दन और पेट पर कई वार किए। वारदात के बाद उन्होंने सबूत मिटाने की भी कोशिश की। उन्होंने अपने खून से सने कपड़े घर में रखे भूसे के ढेर में छिपा दिए थे। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मदद से इन कपड़ों और कत्ल में इस्तेमाल चाकू को बरामद कर लिया है। मृतक के बेटे अमित ने खुद अपनी दोनों बहनों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…