Rajvir Jawanda Death
Rajvir Jawanda Death News: पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा अब हमारे बीच नहीं रहे। 27 सितंबर को हिमाचल प्रदेश के बद्दी में हुए भयानक रोड एक्सीडेंट के 11 दिन बाद, 35 वर्ष की उम्र में उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। एक्सीडेंट में राजवीर के सिर और रीढ़ की हड्डी को गंभीर चोटें आई थीं। दुर्घटना के बाद उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत बिगड़ने पर मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
राजवीर जवंदा के करीबी दोस्त ने बताया कि राजवीर की पत्नी ने उन्हें बाइक ट्रिप पर जाने से रोका था, लेकिन उन्होंने बात नहीं मानी। इसी यात्रा के दौरान यह हादसा हुआ। एक्सीडेंट के समय राजवीर को दिल का दौरा भी पड़ा। 11 दिन वेंटिलेटर पर जीवन की जंग लड़ने के बाद सिंगर ने हमें छोड़ दिया।
राजवीर का पोस्टमार्टम 8 अक्टूबर को मोहाली के सिविल अस्पताल में किया गया। उनके पार्थिव शरीर को परिवार को सौंपा गया। 9 अक्टूबर को उनका अंतिम संस्कार लुधियाना के पैतृक गांव पौना में किया जाएगा। इस मौके पर पंजाबी इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे और उनके करीबी मौजूद रहेंगे।
राजवीर के निधन से पंजाबी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। दिलजीत दोसांझ, गुरदास मान, सोनम बाजवा, सरगुन मेहता, गिप्पी ग्रेवाल और नीरू बाजवा जैसे कलाकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। फैंस भी इस असमय निधन से सदमे में हैं।
राजवीर जवंदा की कम उम्र में चली जाना उनके चाहने वालों के लिए अपूरणीय क्षति है। पंजाबी संगीत जगत ने एक प्रतिभाशाली कलाकार को हमेशा के लिए खो दिया।
झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी त्रिशा सिंह का…
Pakistan Afghanistan Border Clash: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…
Jammu Kashmir Books Ban: जम्मू-कश्मीर में सरकारी लाइब्रेरी से हजारों किताबें हटाए जाने का मामला…
Trump on BRICS: ब्रिक्स 2026 के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी…
Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…
Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…