Rajya sabha election 2026: देश के तीन राज्यों की राज्यसभा की 11 सीटों के लिए आज मतदान होने जा रहा है। इनमें बिहार की 5, ओडिशा की 4 और हरियाणा की 2 सीटें शामिल हैं। बिहार, ओडिशा और हरियाणा की राज्यसभा सीटों के लिए मतदान जारी है। सभी सीटों के नतीजे भी आज शाम तक घोषित किए जा सकते हैं। इस बार देशभर में कुल 37 राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहे हैं, जिनमें से 26 उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं।
बिहार में चार सीटों पर एनडीए के उम्मीदवारों की जीत लगभग तय मानी जा रही है। नीतीश कुमार, रामनाथ ठाकुर, नितिन नबीन व शिवम कुमार के पक्ष में समीकरण मजबूत बताए जा रहे हैं। हालांकि असली मुकाबला पांचवीं सीट पर देखने को मिल सकता है, जहां उपेंद्र कुशवाहा और महागठबंधन समर्थित एडी सिंह के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है।
ओडिशा की चार सीटों पर भी दिलचस्प समीकरण बने हुए हैं. उम्मीद है कि BJP और BJD दो‑दो सीटें जीत सकती हैं।
हरियाणा विधानसभा में कुल 90 सदस्य हैं. BJP के पास 48 विधायक हैं, जबकि INLD के दो और तीन निर्दलीय विधायक भी उसे समर्थन देते हैं. ऐसे में उसके पास कुल 53 वोट हैं. संजय भाटिया की जीत तय मानी जा रही है, जिसके बाद BJP के पास 22 वोट शेष बचेंगे. कांग्रेस के पास 37 विधायक हैं और उसका प्रत्याशी करमवीर बोध आसानी से जीत हासिल कर लेगा. लेकिन निर्दलीय सतीश नांदल के मैदान में उतरने से चुनाव रोमांचक हो गया है।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…