Breaking

सऊदी अरब में हमलों के बीच भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइज़री

ADVISORY FOR INDIANS IN SAUDI ARABIA: सऊदी अरब में मौजूदा क्षेत्रीय तनाव को देखते हुए रियाद स्थित दूतावास ने भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। दूतावास ने लोगों से सतर्क रहने और स्थानीय प्रशासन के सुरक्षा निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा है। साथ ही भारतीय नागरिकों से अपील की गई है कि वे हालात से जुड़े किसी भी वीडियो या खबर को सोशल मीडिया पर शेयर या रीपोस्ट करने से बचें। दूतावास ने कहा है कि बदलते हालात में आधिकारिक निर्देशों पर ही भरोसा करें और सावधानी बरतें।

सोशल मीडिया पर पोस्ट को लेकर नियम सख्त

मध्य-पूर्व में जारी संघर्ष के बीच खाड़ी देशों ने हमलों से जुड़े किसी भी मीडिया रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया पोस्टिंग को लेकर सख़्त नियम लागू किए हैं. इनमें उन जगहों की तस्वीरें या वीडियो पोस्ट करने पर पूरी तरह रोक शामिल है, जो ईरानी हमलों का निशाना बनी हों। भारतीय दूतावास ने यह जानकारी भी दी है कि सऊदी अरब से भारत के लिए दोनों देशों की एयरलाइंस अपनी नियमित उड़ानें जारी रखे हुए हैं. भारत जाने वाले नागरिक इन उड़ानों का इस्तेमाल कर सकते हैं। सऊदी अरब समेत खाड़ी के कई देशों पर रविवार को भी हमले जारी रहे. सऊदी अरब की राजधानी रियाद के नज़दीक स्थित प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान ने कई मिसाइल और ड्रोन हमले किए।

Anamika Anand

Recent Posts

Pakistan Row: न्यूयॉर्क की सड़कों पर ‘चोर आया’ पोस्टर का दावा, अमेरिका में क्यों मचा बवाल

Pakistan Row: अमेरिका में पाकिस्तान को लेकर वायरल हो रहे ‘चोर आया’ पोस्टरों की तस्वीरों…

6 minutes ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, बेटे ने हिटमैन से कहा- ‘पकड़े जाओ तो पत्नी का नाम लेना’

Kanpur Businessman Murder: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या के मामले में पुलिस…

28 minutes ago

SIR को लेकर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, कहा- अगर अवैध काम हुआ तो CEC पर चलाया जाए आपराधिक मुकदमा

SIR Priyanka Gandhi Statement: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने SIR को लेकर मुख्य चुनाव…

29 minutes ago

ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: जलने की गंध आने पर भी ड्राइवर ने नहीं रोकी बस, बोला- ‘मरना है तो मर जाओ, बस नहीं रोकेंगे’

Greater Noida Bus Fire: ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात दिल्ली से…

45 minutes ago

पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर बड़ा हमला, तालिबान सुप्रीम लीडर के शहर कंधार में धमाका

Pakistan Afghanistan Conflict: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ…

1 hour ago

जमुई के बाद समस्तीपुर में भी युवती से सरेराह बदसलूकी, वायरल वीडियो के बाद 4 गिरफ्तार

Samastipur: बिहार में जमुई की घटना के कुछ ही दिनों बाद समस्तीपुर से भी युवती…

1 hour ago