Odisha Mayurbhanj Storm News: ओडिशा के मयूरभंज में रविवार को आए तेज तूफान ने व्यापक तबाही मचाई। इस प्राकृतिक आपदा में दो लोगों की जान चली गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारियों के मुताबिक, जिले के करीब 12 गांव इस तूफान से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं और 200 से अधिक घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। तेज हवाओं के चलते कई पेड़ और बिजली के खंभे भी उखड़ गए, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ।
अधिकारियों ने बताया कि नेशनल हाईवे (एनएच) 220 पर आए बवंडर की चपेट में आने से पी. नाइक (54) और मालती महंत (45) की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को इलाज के लिए क्योंझर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा करीब 40 लोगों को मामूली चोटें आई हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, अग्निशमन विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीमें प्रभावित गांवों के लिए रवाना हो गईं। प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है तथा क्षतिग्रस्त इलाकों में पुनर्निर्माण की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सरकारी नियमों के तहत चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार के लिए मयूरभंज जिले में बिजली गिरने, ओलावृष्टि और तेज हवाओं की आशंका को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं सुंदरगढ़, क्योंझर, बालासोर और भद्रक जिलों के लिए येलो अलर्ट घोषित किया गया है।
इसके अलावा रायगढ़ा, कोरापुट, मलकानगिरी, पुरी, खुर्दा, नयागढ़, गंजाम और गजपति जिलों में भी सोमवार को गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवाएं और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।
ये भी पढ़ें: अगर नेतन्याहू ज़िंदा है तो उसे खोज निकालेंगे और मार देंगे: इज़रायली PM की मौत की खबर पर IRGC
Greater Noida Bus Fire: ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात दिल्ली से…
Pakistan Afghanistan Conflict: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ…
Samastipur: बिहार में जमुई की घटना के कुछ ही दिनों बाद समस्तीपुर से भी युवती…
Trump White House Media Ban: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के CNN, MS NOW और…
Shah Rukh Khan Net Worth: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान एक बार फिर भारत के…
Silver Price Today: चांदी की कीमतों में आज नरमी देखने को मिली है। भारत में…