Breaking

16 साल पुराने सुसाइड केस में कोर्ट ने एक्ट्रेस राखी सावंत को जारी किया गैर-जमानती वारंट; अगली सुनवाई दिसंबर में

Rakhi Sawant Non Bailable Warrant: एक्ट्रेस राखी सावंत की मुश्किलें बढ़ गई हैं। साल 2010 के एक आत्महत्या मामले में उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि बार-बार बुलाने के बावजूद राखी अदालत में पेश नहीं हो रही थीं। इस पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने उनके खिलाफ वारंट जारी करने का आदेश दिया। मामले की अगली सुनवाई अब 1 दिसंबर को होगी।

टीवी शो में अपमानित करने का आरोप

यह मामला झांसी निवासी लक्ष्मण अहिरवार की मौत से जुड़ा है, जिन्होंने कथित तौर पर 10 नवंबर 2010 को आत्महत्या कर ली थी। आरोप है कि राखी सावंत के टीवी शो ‘राखी का इंसाफ’ में उनके खिलाफ अपमानजनक और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया था। इसके बाद लक्ष्मण की मां सावित्री ने राखी सावंत के खिलाफ प्रेम नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी।

शो में लक्ष्मण को अपमानित करने का आरोप

साल 2010 में लक्ष्मण अहिरवार अपनी पत्नी अनीता के साथ चल रहे विवाद को लेकर राखी सावंत के शो ‘राखी का इंसाफ’ में पहुंचे थे। शिकायत के मुताबिक, शो के दौरान राखी ने लक्ष्मण को अपमानित किया और उनके लिए ‘नामर्द’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया। आरोप है कि शो से लौटने के बाद लक्ष्मण ने आत्महत्या कर ली। इसी मामले में अब राखी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया है। उन्हें अदालत में आत्मसमर्पण कर जमानत की अर्जी देनी होगी। ऐसा नहीं करने पर उनकी गिरफ्तारी और जेल जाने की नौबत आ सकती है।

ये भी पढ़ें: यूपी कोर्ट ने भोजपुरी सिंगर पवन सिंह पर लगाया जुर्माना, मामले की सुनवाई अगले महीने

Sunil Gupta

Recent Posts

पाकिस्तान में 200 साल पुराने रामलीला मंदिर को तोड़ने की कोशिश, विरोध के बाद सील

Pakistan Ram Leela Temple: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में करीब 200 साल पुराने रामलीला…

4 hours ago

दीमक से बचाना है महंगा फर्नीचर? जानें 5 बेहतर लकड़ियां

Best Termite Resistant Wood: घर को खूबसूरत बनाने के लिए लोग बेड, सोफा, अलमारी और…

5 hours ago

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वालों को उन्हीं की भाषा में मिलेगा जवाब, बोले एकनाथ शिंदे

Tiger Shroff Firing Case: मुंबई के जुहू इलाके में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर…

5 hours ago

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से मचा हड़कंप, अभिनेता सुरक्षित; पुलिस की 12 टीमें जांच में जुटीं

Tiger Shroff Firing Incident: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ को लेकर फायरिंग की एक बड़ी खबर…

6 hours ago

सौरव दास और आशुतोष रांका की जमानत याचिका की सुनवाई में देरी, CJP ने लगाया पुलिस पर आरोप

CJP Leaders Bail Delay: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका…

7 hours ago

‘2029 छोड़िए, 2034 में भी सत्ता में नहीं आएगी कांग्रेस’, राहुल गांधी पर चिराग पासवान का हमला

Chirag Paswan on Rahul Gandhi: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर…

7 hours ago