राम चरण अपनी पत्नी संग
Ram Charan blessed with twins: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार रामचरण बीती शनिवार को जुड़वा बच्चों के पिता बन गए। खबर है कि उनकी पत्नी उपासना कोनिडेला ने एक बेटा और एक बेटी को जन्म दिया है। इस बड़ी खुशखबरी की पुष्टि खुद राम चरण के पिता चिरंजीवी ने सोशल मीडिया के जरिए की, जिससे उनके प्रशंसकों और पूरे कोनिडेला परिवार में जश्न का माहौल है।
एक्टर चिरंजीवी ने लिखा, 'अत्यधिक खुशी और आभार के साथ, हमें ये बताते हुए बड़ी प्रसन्नता हो रही है कि राम चरण-उपासना को जुड़वा बच्चों एक बेटे और एक बेटी का आशीर्वाद मिला है। दोनों बच्चे और मां स्वस्थ हैं। दादा-दादी के रूप में इन नन्हे बच्चों का अपने परिवार में स्वागत करना हमारे लिए आनंद और दैवीय आशीर्वाद का क्षण है। हम सभी के प्रार्थनाओं, प्रेम, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए तहे दिल से आभारी हैं। चिरंजीवी और सुरेखा।'
राम चरण-उपासना की शादी के 10 साल बाद साल 2023 में उनके घर पहली संतान के रूप में बेटी 'क्लिन कारा' का जन्म हुआ था। अब, 2026 में जुड़वा बच्चों के आगमन के साथ उनका परिवार पूरा हो गया है। कोनिडेला परिवार के लिए यह पिछले कुछ वर्षों में खुशियों का एक बड़ा सिलसिला रहा है।
ये भी पढ़ें: रोहित शेट्टी के घर के बाहर चार राउंड फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी
झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी त्रिशा सिंह का…
Pakistan Afghanistan Border Clash: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…
Jammu Kashmir Books Ban: जम्मू-कश्मीर में सरकारी लाइब्रेरी से हजारों किताबें हटाए जाने का मामला…
Trump on BRICS: ब्रिक्स 2026 के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी…
Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…
Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…