वित्त वर्ष 2026-27 के बजट में अहम घोषणाएं
Budget 2o26 News: लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2026-27 का बजट पेश कर दिया है। बता दें कि यह नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार का 15वां बजट है। साथ ही, यह राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के 2024 में लगातार तीसरी बार सत्ता में आने के बाद दूसरा पूर्ण बजट है। ऐसे में आम आदमी यह जानना चाहेगा कि सरकार के बजट के बाद से उन्हें क्या फायदा हुआ। आइये जानते हैं कि नए बजट के बाद से आज से क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा हुआ।
सरकार की तरफ से पेश किए गए इस बजट के बाद मार्केट में खेल कूद के सामान अब सस्ते हो जाएंगे। निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए यह बताया। आपको बता दें कि मार्केट में खेल-कूद के सामान सस्ते होने की वजह से इन चीजों की मांग बढ़ेगी और मांग बढ़ने के कारण बिक्री भी बढ़ेगी।
निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में यूनियन बजट पेश करते हुए हेल्थकेयर सेक्टर को लेकर बड़ा एलान किया है। उन्होंने बताया कि देश में शुगर और कैंसर की दवाएं अब सस्ती होंगी। कैंसर की 17 दवाएं सस्ती होंगी और उसके साथ ही साथ 7 गंभीर बीमारियों की दवाईयां भी सस्ती होंगी।
इस लिस्ट में अगला नाम जूतों का है। बजट के बाद मार्केट में चमड़े के जूते सस्ते होंगे। इतना ही नहीं, दूसरे Leather Product भी सस्ते होंगे।
मेक-इन-इंडिया अभियान को मजबूती देते हुए भारत में निर्मित स्मार्टफोन और टैबलेट के दामों में कमी आने की संभावना है। सरकार के इस कदम से न केवल घरेलू विनिर्माण को प्रोत्साहन मिलेगा, बल्कि उपभोक्ताओं को भी किफायती दरों पर इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद उपलब्ध हो सकेंगे।
आपको बता दें कि बजट के बाद CNG भी सस्ती होंगी। वो CNG सस्ती जो बायोगैस मिक्स्ड होती हैं, वो बजट के बाद सस्ती होंगी।
इस बारके बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के अहम घोषणा से रेस्तरा में परोसी जाने वाली शराब महंगी हो जाएगी। वहीं बाजार में सिगरेट के दाम भी बढ़ जाएंगे।
वित्त मंत्री निर्मला के बजट घोषणा से देश में स्क्रैप और खनिज़ महंगा होगा। इतना ही नहीं, 'Future Option Trading' भी महंगी होगी।
खबर पर अपडेट जारी है...
IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…
Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…
India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…
Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…
Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…
Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…