Others

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: चंपत राय का इस्तीफा, SIT की दर्ज FIR में नहीं था उनका नाम

Champat Rai Resign secretary: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। दोनों ने अपना इस्तीफा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास को सौंप दिया। ट्रस्टी नृपेंद्र मिश्रा ने भी दोनों के इस्तीफे की जानकारी की पुष्टि की है। इस घटनाक्रम के बाद राम मंदिर ट्रस्ट और चढ़ावा चोरी मामले को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं।

टिन्नू समेत 8 आरोपी गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस ने गुरुवार देर रात चंपत राय के करीबी रमाशंकर यादव उर्फ टिन्नू समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों को आज अदालत में पेश किया जाएगा, जहां पुलिस उनसे पूछताछ के लिए 14 दिनों की रिमांड की मांग कर सकती है। दरअसल, गुरुवार देर शाम ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन की शिकायत पर पहली FIR दर्ज की गई। हालांकि, FIR में चंपत राय, डॉ. अनिल मिश्रा समेत अन्य बड़े पदाधिकारियों के नाम नहीं हैं।

ट्रस्ट सदस्य की शिकायत पर दर्ज हुई पहली FIR

गुरुवार देर शाम ट्रस्ट सदस्य कृष्ण मोहन की शिकायत पर इस मामले में पहली एफआईआर दर्ज की गई। हालांकि, दर्ज एफआईआर में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा समेत अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों के नाम शामिल नहीं किए गए हैं।

CM योगी बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एसआईटी रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है और मामले में पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी। उन्होंने कहा कि जो भी सनातन धर्म की आस्था के साथ खिलवाड़ करेगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

चांदी की ईंट चोरी पर विपक्षी दलों ने उठाए सवाल

राम मंदिर के लिए उद्धव ने 1 करोड़ रुपए और 4 किलो चांदी की ईंट दान की थी। इतने सालों बाद भी ट्रस्ट की ओर से रसीद नहीं मिली है। आखिर ईंट कहां गई? अब जवाबदेही तय करने का समय आ गया है। वहीं, दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को रामलला के दर्शन किए। कहा- जिन्होंने महापाप किया, उन्हें कड़ी सजा मिले। FIR दिखावा है। बड़े लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है।

Sunil Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

1 hour ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

2 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

3 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

3 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

4 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

4 hours ago