Breaking

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में कांग्रेस ने घेरा केंद्र, कहा- बड़े गुनाहगारों को बचा रहे PM

Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी का मामला एक बार फिर सियासी बहस के केंद्र में है। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर बीजेपी सरकार को घेरा है। पार्टी नेता जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि बड़े अभियुक्तों पर कार्रवाई किए बिना ही जांच पूरी होने की बात कह दी गई। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर इस मामले में बड़े आरोपियों पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई।

सरकार पर बड़े आरोपियों को बचाने का सवाल

जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में सरकार बड़े आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आरएसएस, विश्व हिंदू परिषद और बीजेपी से जुड़े लोगों को बचाने के लिए लोकलज्जा भी छोड़ चुके हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि करोड़ों श्रद्धालुओं ने मंदिर में अपनी आस्था और मेहनत की कमाई का चढ़ावा चढ़ाया था। अब उत्तर प्रदेश सरकार जांच पूरी होने, आठ लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल होने और चढ़ावे का पूरा हिसाब मिलने की बात कह रही है।

आठ लोगों पर चार्जशीट, बाकी बड़े आरोपी क्यों बाहर?

जयराम रमेश ने जांच की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या आठ लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल कर देना ही पूरे मामले की जांच पूरी होने का सबूत है? उन्होंने सवाल किया कि जब मंदिर में चढ़ावे की चोरी का मामला सामने आया, तो बाकी बड़े लोगों को आरोपी क्यों नहीं बनाया गया। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि जांच में केवल कुछ लोगों पर कार्रवाई की गई, जबकि मामले से जुड़े अन्य प्रभावशाली लोगों की भूमिका की पड़ताल नहीं की गई।

ये भी पढ़ें: लखनऊ हत्याकांड: श्रद्धा दुबे ने कारोबारी को किया था प्रताड़ित, आपत्तिजनक वीडियो से ब्लैकमेल करने का आरोप

Sunil Gupta

Recent Posts

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

19 minutes ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

2 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

3 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

3 hours ago

6 दिन में 823 करोड़ के पार पहुंची ‘रामायण’, दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

Ramayana Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' बॉक्स ऑफिस…

3 hours ago