Friday, Sep 25

होम = मनोरंजन = रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, भारत नहीं अमेरिका में होगा वर्ल्ड प्रीमियर

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, भारत नहीं अमेरिका में होगा वर्ल्ड प्रीमियर

by | Jul 11, 2026 | मनोरंजन

Ramayana Trailer Release Date: रणबीर कपूर स्टारर 'रामायण' इस समय भारतीय सिनेमा की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। करीब 4000 करोड़ रुपये के बजट में बन रही यह फिल्म दो भागों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्माण DNEG के मालिक नमित मल्होत्रा कर रहे हैं, जबकि निर्देशन 'दंगल' फेम नितेश तिवारी कर रहे हैं। फिल्म दिवाली 2026 पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

अमेरिका में होगा वर्ल्ड प्रीमियर

फिल्म की रिलीज से पहले मेकर्स ने ट्रेलर लॉन्च की तारीख का ऐलान कर दिया है। पहले खबरें थीं कि ट्रेलर दिल्ली के भारत मंडपम में लॉन्च होगा, लेकिन अब पुष्टि हो गई है कि इसका वर्ल्ड प्रीमियर 24 जुलाई 2026 को अमेरिका के सैन डिएगो कॉमिक-कॉन 2026 में किया जाएगा।

मेकर्स ने आधिकारिक पोस्ट में कहा कि सदियों से रामायण ने धर्म, मर्यादा, साहस और करुणा जैसे मूल्यों से पीढ़ियों को प्रेरित किया है। अब इस महाकाव्य को भारतीय सिनेमा के सबसे भव्य रूप में दुनिया के सामने पेश किया जाएगा।

भारत में कब देख सकेंगे ट्रेलर?

सैन डिएगो में ट्रेलर का प्रीमियर 23 जुलाई को स्थानीय समयानुसार दोपहर 3:15 बजे होगा, जो भारत में 24 जुलाई सुबह 3:15 बजे होगा। यह कार्यक्रम कॉमिक-कॉन 2026 के बॉलरूम 20 में आयोजित किया जाएगा, जिसकी क्षमता करीब 4,800 दर्शकों की है।

इस खास प्रेजेंटेशन में निर्माता नमित मल्होत्रा, निर्देशक नितेश तिवारी, अभिनेता रणबीर कपूर और यश भी शामिल होंगे। फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से ही काफी उत्साह है और ट्रेलर रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।

ये भी पढ़े: उमर अब्दुल्ला का BJP पर बड़ा आरोप, बोले- विधायक तोड़ने के लिए 20-30 करोड़ और मंत्री पद का दिया गया ऑफर