देश

वो चमत्कारी नहीं, संस्कृत के एक श्लोक को समझा दें तो…रामभद्राचार्य ने दी प्रेमानंद महाराज को खुली चुनौती

Rambhadracharya opinion on Premanand Maharaj : वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज एक बार फिर सुर्खियों में हैं,इस बार किसी सेलिब्रिटी के आगमन को लेकर नहीं,बल्कि जगद्गुरु रामभद्राचार्य की कड़ी प्रतिक्रिया के कारण। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान रामभद्राचार्य ने प्रेमानंद महाराज की चमत्कारी छवि पर सीधा सवाल उठाया है और उन्हें संस्कृत श्लोकों का अर्थ समझाने की खुली चुनौती दी है।

वो मेरे लिए बालक समान हैं : रामभद्राचार्य

जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने एनडीटीवी से बातचीत में कहा कि प्रेमानंद को मैं चमत्कारी नहीं मानता। अगर वो मेरे सामने संस्कृत का एक श्लोक बोल दें या उसका अर्थ समझा दें,तो बात बने। वो तो मेरे लिए बालक के समान हैं। शास्त्र जिसे आता है, वही चमत्कारी होता है। उन्होंने कहा कि प्रेमानंद महाराज की लोकप्रियता महज़ क्षणिक है और उसे चमत्कार कहना सही नहीं होगा। मैं उनसे द्वेष नहीं रखता,लेकिन न तो उन्हें विद्वान मानता हूं और न ही चमत्कारी।

सेलिब्रिटी और पब्लिसिटी का मामला

बता दें कि हाल ही में अभिनेता राज कुंद्रा ने प्रेमानंद महाराज को किडनी दान करने की पेशकश की थी, जिसके बाद भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने इसे सस्ती पब्लिसिटी स्टंट करार दिया। इस मुद्दे ने संत समाज में भी चर्चा को जन्म दिया है। रामभद्राचार्य ने इस पर तंज कसते हुए कहा कि किडनी का डायलिसिस तो होता रहता है। जो वो करना चाहते हैं, करने दीजिए। सारे सेलिब्रिटी अपनी इमेज चमकाने के लिए उनके पास आते हैं।

गांधी जी पर विवादित टिप्पणी

बातचीत के दौरान रामभद्राचार्य ने महात्मा गांधी के विचारों पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि गांधी जी के कारण ही देश का विभाजन हुआ। वो नेहरू से अत्यधिक प्रेम करते थे और उनकी गलतियों को नज़रअंदाज़ करते रहे।

ये भी पढ़े : DRDO की बड़ी सफलता, भारत ने इंटीग्रेटेड एयर डिफेंस सिस्टम का किया सफल परीक्षण

उन्होंने धर्म और इतिहास पर भी विचार रखे और कहा कि इतिहास उठाकर देखिए,आक्रमण हमेशा मुसलमानों और ईसाइयों की ओर से हुआ है। भारत में अकबर ने मीनाबाजार लगाकर हजारों लड़कियों की इज्जत लूटी। गांधी जी के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को कमतर आंकते हुए रामभद्राचार्य ने कहा कि उनका योगदान केवल एक प्रतिशत था,जबकि क्रांतिकारियों का योगदान 99 प्रतिशत था.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

12 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

13 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

14 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

14 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

15 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

15 hours ago