Saturday, Aug 22

होम = Cover Story Top = झारखंड के रामगढ़ में सीमेंट प्लांट में टरबाइन हुआ ब्लास्ट, आग में 3 इंजीनियरों की दर्दनाक मौत

झारखंड के रामगढ़ में सीमेंट प्लांट में टरबाइन हुआ ब्लास्ट, आग में 3 इंजीनियरों की दर्दनाक मौत

Turbine Blast: झारखंड के रामगढ़ में देर रात एक सीमेंट प्लांट में बड़ा हादसा हो गया। हेहल स्थित मां छिन्नमस्तिका सीमेंट एंड इस्पात के पावर प्लांट में टरबाइन ब्लास्ट के बाद अचानक भीषण आग लग गई, जिसने पूरे प्लांट को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में तीन इंजीनियरों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

एक महीने से शिकायत, फिर भी नहीं हुई सुनवाई

प्लांट में काम करने वाले अमित कुमार ने हादसे के लिए प्रबंधन की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने बताया कि पावर प्लांट में लगे इलेक्ट्रिक पैनल का तापमान नियंत्रित रखने के लिए एसी की व्यवस्था होती है। टर्बाइन फेल होने के बाद पैनल में ब्लास्ट हुआ, जिससे आग फैल गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल का रांची में इलाज चल रहा है। अमित के मुताबिक, कर्मचारी करीब एक महीने से प्लांट में खराबी और सुरक्षा को लेकर शिकायत कर रहे थे, लेकिन उनकी बातों को अनसुना कर दिया गया।