Ranchi water tank collapse: झारखंड के रांची में पुरानी और जर्जर पानी की टंकी को गिराने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। कोतवाली थाने के पीछे स्थित टंकी अचानक भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आकर वहां काम कर रहे दो मजदूर मलबे में दब गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान पहले एक मजदूर का शव बाहर निकाला गया। इसके बाद NDRF की टीम ने दूसरे मजदूर का शव भी मलबे से बाहर निकाल लिया।
हादसा बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे हुआ। बताया जा रहा है कि पुरानी और जर्जर पानी की टंकी को तोड़ने का काम पिछले एक महीने से चल रहा था। हादसे के वक्त मजदूर टंकी के पिलर के अंदर लगी छड़ों को कटर से काट रहे थे। इसी दौरान टंकी अचानक भरभराकर गिर गई और वहां काम कर रहे दो मजदूर मलबे में दब गए। मौके पर कुल पांच मजदूर मौजूद थे, जिनमें से तीन को सुरक्षित बचा लिया गया।कमांडेंट ने बताया कि हादसे में मौजूद पांच लोगों में से तीन को सुरक्षित बचाया गया है। दोनों शवों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…