Categories: Others

गाजियाबाद के आश्रम में रेप, विरोध करने पर वीडियो वायरल करने की दी धमकी, दिव्या योग माता गिरफ्तार

Ghaziabad News : थाना कौशांबी क्षेत्र स्थित गुरुकुल शांति धाम आश्रम में एक घिनौनी घटना का खुलासा हुआ है। यहां रहने वाली 29 वर्षीय अनाथ महिला के साथ आश्रम संचालिका के भाई गोकुल ने रेप किया है। पुलिस ने इस मामले में आश्रम की संचालिका दिव्या योग माया सरस्वती माता और उनकी सहयोगी राधिका उर्फ शबनम को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी गोकुल फरार है।

क्या है पूरा मामला

पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि वह सितंबर 2024 में इस आश्रम में आई थी और आश्रम की देखरेख का काम करती थी। उसे साध्वी की पदवी देने का लालच दिया गया था। घटना के दिन आश्रम संचालिका और उनकी सहयोगी ने उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई, जिसके बाद वह बेहोश हो गई। इसी दौरान गोकुल ने उसके साथ रेप किया। होश आने पर उसे न्यूड वीडियो दिखाकर धमकी दी गई कि इसे वायरल कर दिया जाएगा। इसके बाद पीड़िता डर गई थी। हालांकि, आखिर में उसने पुलिस को सब सच बताकर हिम्मत दिखाई है।

जांच एजेंसी तहकीकात में जुटी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस आश्रम में कई महिलाएं रहती थीं। अब जांच एजेंसी इस बात की तहकीकात कर रही है कि कहीं और भी किसी महिला के साथ शारीरिक शोषण तो नहीं हुआ है। फिलहाल, आश्रम पूरी तरह खाली हो चुका है। पुलिस ने इस मामले में धारा के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में बम धमाकों से दहशत, बस में जिंदा जला ड्राइवर; कई संदिग्ध गिरफ्तार

Dhaka: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में सोमवार को बम धमाकों और बसों में आगजनी की…

15 minutes ago

ईरान की धमकी से अलर्ट अमेरिका, ब्रिटेन के दूसरे एयरबेस से भी हटाए सैन्य विमान

US Military Aircraft Withdrawn from UK: ईरान से हमले के संभावित खतरे को देखते हुए…

39 minutes ago

दिल्ली को मिलेगी यमुना रिवर सफारी की सौगात, 15 लाख परिवारों के खाते में आएंगे गैस सिलेंडर के पैसे

Delhi Yamuna River Safari: दिल्लीवासियों को मंगलवार को दो बड़ी सौगात मिलने जा रही हैं।…

1 hour ago

हरिद्वार जा रहे 6 दोस्तों की कार पलटी, आग लगने से सभी की मौत; दो सगे भाई भी शामिल

Muzaffarnagar Car Accident: हरियाणा के हिसार से दोस्तों के साथ हरिद्वार में गंगा स्नान करने…

2 hours ago

NVIDIA CEO की करीबी बनकर जासूसी का आरोप, चीनी महिला पर उठे सवाल तो बीजिंग ने दी सफाई

Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…

20 hours ago