Categories: क्राइम

Chennai की नामी यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट से रेप, उम्रकैद की सजा, जानिए पूरा मामला

Chennai : देश में महिला अपराध (crime against women) के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। कोर्ट के फैसले, कानून, सजा और सख्त प्रावधान होने के बावजूद भी दरिंदो को जरा भी डर नहीं है। कुछ दिन पहले उत्तराखंड के अंकिता भंडारी के मर्डर केस में कोर्ट ने आरोपियों को उम्रकैद का फैसला सुनाया था। उत्तर प्रदेश के आगरा में पांच साल की बच्ची से मंदिर में रेप हो जाता है। ऐसे कई मामले हर घंटे सामने आते है। इतने होने के बाद भी क्या ये सजा काफी है। ऐसे में तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में बलात्कार के दोषी शख्स को उम्रकैद की साज सुनाई गई है। चेन्नई की अन्ना यूनिवर्सिटी (Anna University of Chennai) में हाई-प्रोफाइल बलात्कार का मामला सामने आया था। इस मामले में कोर्ट ने आरोपी शख्स को कोर्ट ने दोषी ठहराया है।

कोर्ट के फैसला, उम्रकैद की सजा

जानकारी के मुताबिक, कोर्ट ने रेप के मामले में दोषी बिरयानी विक्रेता ज्ञानसेकरन को उम्रकैद की सजा सुनाई है। चेन्नई की स्पेशल महिला कोर्ट ने 19 साल की छात्रा के साथ बलात्कार के मामले में उसे 90,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है। कोर्ट ने कहा कि आरोपों की पुष्टि दस्तावेजी और फोरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर की गई।जज एम राजलक्ष्मी ने कहा कि दोषी को कम से कम 30 साल तक जेल में रहना ही होगा। उसने पहले न्यूनतम सजा की मांग की थी, जिसमें कहा गया था कि उसे अपनी मां और नाबालिग बेटी की देखभाल के लिए घर पर रहना होगा।

केस के बंद होने बाद अब मिला न्याय

बता दें कि अन्ना यूनिवर्सिटी में हुए इस रेप के मामले को बंद कर दिया गया था। करीब पांच महीने की सुनवाई के बाद ही इसे बंद कर दिया गया था। जिसके बाद दिसंबर में काफी विवाद पैदा हो गया था। वहीं, अब जाकर कोर्ट ने दोषी व्यक्ति को सजा सुनाई है।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

वंदे भारत चेयर कार का हाई-स्पीड ट्रायल पूरा, 180 की रफ्तार के बाद अब इन टेस्ट की बारी

Vande Bharat Chair Car: वंदे भारत ट्रेन के नए चेयर कार रेक ने हाई-स्पीड ट्रायल…

1 hour ago

मरीन ड्राइव पर बेकाबू कार ट्रक में घुसी, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत 4 लोगों की हुई मौत

jamshedpur Marine Drive Accident: झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार तड़के रफ्तार का कहर देखने को…

2 hours ago

IPL 2027 Auction Venue: अब गोवा पहुंचा IPL ऑक्शन, BCCI दिसंबर में करवाएगी खिलाड़ियों की नीलामी

IPL 2027 Auction: आईपीएल 2027 की नीलामी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय…

2 hours ago

क्या फिर भिड़ सकते हैं भारत-पाक? अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो का आया जवाब

India Pakistan Conflict: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद…

3 hours ago

एशियन गेम्स 2026: भारत की छठे दिन शानदार शुरुआत, बैक टू बैक 2 मेडल से बढ़ा तिरंगे का मान

Asian Games 2026 India Rowing: भारत के लिए एशियन गेम्स 2026 में छठे दिन मेडल…

3 hours ago