Rashmika Vijay Wedding: बुधवार, 26 फरवरी 2026 को साउथ इंडियन सिनेमा के चर्चित कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की भव्य वेडिंग उदयपुर में संपन्न हुई। शादी में आंध्रा और कोडावा रीति-रिवाजों का सुंदर मिश्रण देखने को मिला। सोशल मीडिया पर कपल की तस्वीरें वायरल हो गई हैं और फैंस उनकी शादी के लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
रश्मिका और विजय का लुक पूरी तरह से साउथ इंडियन संस्कृति के अनुरूप था। उनके कपड़े और जूलरी ने पारंपरिक व्हाइट और पेस्टल ट्रेंड को पीछे छोड़ते हुए रंग-बिरंगे और रॉयल कॉम्बिनेशन की झलक दिखाई। इस शादी को यूजर्स सिर्फ एक वेडिंग इवेंट नहीं, बल्कि ‘डिवाइन सेलिब्रेशन’ कह रहे हैं।
कपल को फैंस ‘गोल्ड कपल’ भी कह रहे हैं। दोनों ने शादी के दिन हैवी गोल्ड जूलरी पहनकर अपने रॉयल लुक को और भी शानदार बना दिया। सिर से लेकर पैर तक दोनों का लुक गोल्ड जूलरी में डूबा हुआ नजर आया।
विजय का लुक किसी राजा महाराजा से कम नहीं लग रहा था। उन्होंने बेयर चेस्ट, आइवरी धोती और रेड-गोल्ड अंगवस्त्रम पहनकर परंपरा और आधुनिकता का संतुलन बखूबी बनाया।
ईयर स्टड और लॉन्ग टेंपल नेकलेस
कासु माला और माथे पर पेले बसिंगा
आर्म कफ और रिस्ट कफ
एंकल कड़ा (Kolusu), टेंपल हरम, गोल्ड रिंग
गोल्ड Oddiyanam/बेल्ट
इसके अलावा विजय ने हाथों और पैरों में आलता, गाल पर काला टीका (दृष्टि बोट्टू) लगाया। हल्की दाढ़ी और मूंछों के साथ वेट हेयर लुक सेट किया। इस अंदाज ने उन्हें परंपरागत और रॉयल दूल्हा दोनों रूपों में प्रस्तुत किया।
रश्मिका ने भी रंग-बिरंगे और गोल्डन हाइलाइट्स वाले आउटफिट में खूबसूरत दिखीं। उनके कपड़े और जूलरी ने शाही शादी के आकर्षण को बढ़ा दिया।
फैंस का कहना है कि कपल की वेडिंग तस्वीरों में कोई बनावटीपन नहीं था। हर लुक में संस्कृति, पारंपरिक रिवाज और रियल इमोशंस का मिश्रण दिखाई दिया।
यूजर्स और फैंस दोनों की नजरें पूरी तरह विजय और रश्मिका के लुक पर टिक गईं। लोग कह रहे हैं कि यह शादी सिर्फ भव्य नहीं, बल्कि दिल से भरी हुई, रियल और संस्कृति-प्रधान थी।
ये भी पढ़ें: Rashmika Vijay Wedding: रश्मिका-विजय आज लेंगे सात फेरे, सामने आई हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें
Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…
Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…
Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…
Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…
Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…
Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…