मनोरंजन

Rashmika Vijay Reception: शादी के बाद रश्मिका और विजय का हुआ ग्रैंड रिसेप्शन, साउथ सिनेमा ने लूटी महफिल

Rashmika Vijay Reception: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 26 फरवरी 2026 को शादी की। इसके बाद 4 मार्च को हैदराबाद में शानदार रिसेप्शन पार्टी आयोजित की। इस भव्य समारोह में साउथ और बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई नामी सितारे शामिल हुए। रिसेप्शन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by SCREEN (@ieentertainment)

पारंपरिक लुक में नजर आए रश्मिका और विजय

रिसेप्शन में रश्मिका मंदाना बेहद खूबसूरत पारंपरिक अंदाज़ में दिखाई दीं। उन्होंने लाल रंग की सिल्क साड़ी पहनी थी, जिस पर काले और सुनहरे बॉर्डर की बारीक कढ़ाई की गई थी। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने हैवी गोल्ड ज्वेलरी, लेयर्ड नेकलेस और मांगटीका कैरी किया। उनका यह ट्रेडिशनल अंदाज़ फैंस को काफी पसंद आया।

वहीं विजय देवरकोंडा ने सादगी और क्लासिक स्टाइल को चुना। उन्होंने सफेद वी-नेक कुर्ता के साथ पारंपरिक धोती पहनी थी। इसके साथ सिल्वर चेन और स्टाइलिश वॉच ने उनके लुक को और भी आकर्षक बना दिया।

फोटोग्राफर्स का किया अभिवादन

जब रश्मिका और विजय रिसेप्शन वेन्यू पर पहुंचे तो उन्होंने मुस्कुराते हुए फोटोग्राफर्स का स्वागत किया। दोनों ने हाथ जोड़कर अभिवादन किया। रश्मिका ने कैमरों की ओर दिल का इशारा किया, जबकि विजय ने हल्का झुककर धन्यवाद जताया। इसके बाद दोनों ने अपने माता-पिता को भी स्टेज पर बुलाया और साथ में फैमिली फोटो खिंचवाई।

बॉलीवुड और साउथ सितारों की लगी महफिल

इस खास मौके पर बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे मौजूद रहे। एक्ट्रेस Kriti Sanon ब्लैक लेस डिटेल वाले क्रॉप टॉप और चारकोल ग्रे एम्ब्रॉयडर्ड लहंगे में नजर आईं। वहीं मशहूर फिल्ममेकर Karan Johar सफेद बंधगला जैकेट और ब्लैक ट्राउजर में बेहद स्टाइलिश दिखे। उनके गोल्ड ब्रोच और सिग्नेचर चश्मे ने सभी का ध्यान खींचा।

डायरेक्टर Homi Adajania भी ब्लैक ब्लेज़र और मैचिंग ट्राउजर में दिखाई दिए। साउथ इंडस्ट्री से R. Sarathkumar अपनी पत्नी Radhika Sarathkumar के साथ समारोह में पहुंचे।

इसके अलावा सुपरस्टार Allu Arjun रेड कुर्ता और फ्लोरल वेस्ट जैकेट में स्टाइलिश अंदाज़ में नजर आए। वहीं Ram Charan अपनी पत्नी के साथ रिसेप्शन में शामिल हुए, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस भव्य रिसेप्शन में सितारों की मौजूदगी ने शाम को और भी खास बना दिया।

ये भी पढ़ें: रिसेप्शन में ट्रेडिनल लुक में नज़र आए विजय-रश्मिका, अल्लू अर्जुन-राम चरण समेत पहुंचे ये स्टार्स

Deepika Gupta

Recent Posts

दिल्ली अक्षरधाम में अन्नकूट महोत्सव, भगवान स्वामिनारायण को चढ़ाए गए 1,256 सात्विक व्यंजन

Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…

13 hours ago

इबोला से जूझ रहे कांगो में ISIS से जुड़े आतंकियों का हमला, 180 मरीज अस्पताल छोड़कर भागे; 33 लोगों की मौत

Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…

15 hours ago

शहडोल में दर्दनाक हादसा, पुलिस की गाड़ी देखकर तालाब में कूदे 4 किशोर; 3 की मौत, परिवारों को 4-4 लाख की मदद

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…

15 hours ago

बुल्गारिया में भीषण सड़क हादसा, 50 गाड़ियां आपस में टकराईं; 11 लोगों की मौत, 48 घायल

Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…

16 hours ago

सोनिया गांधी के खुलासे पर शर्मिष्ठा मुखर्जी का पलटवार, बोलीं- PM बनने की महत्वाकांक्षा रखना अपराध नहीं

Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…

16 hours ago

गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, एक कोच का शीशा टूटा; यात्री सुरक्षित

Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…

16 hours ago