Rashmika-Vijay Wedding
Rashmika-Vijay Wedding: साउथ सिनेमा की पॉपुलर जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इस समय सुर्खियों में हैं। लंबे समय के इंतजार के बाद दोनों 26 फरवरी 2026 को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। झीलों की नगरी उदयपुर में उनके विवाह की तैयारियां जोरों पर हैं। फैंस प्यार से इस जोड़ी को विरोश (VIROSH) कहकर बोलते हैं और सोशल मीडिया पर शादी को लेकर उत्साह साफ देखा जा सकता है।
शादी का जश्न 24 फरवरी को मेहंदी समारोह से शुरू होगा। इस खास मौके पर परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे। मेहंदी की रस्म के साथ ही वेडिंग सेलिब्रेशन की शुरुआत होगी।
अगले दिन यानी 25 फरवरी को हल्दी और संगीत समारोह का आयोजन किया जाएगा। हल्दी की पारंपरिक रस्म के बाद शाम को संगीत नाइट में डांस और म्यूजिक के साथ जश्न का माहौल रहेगा। इस दौरान कई फिल्मी सितारे भी शामिल होंगे।
सभी प्री-वेडिंग रस्मों के बाद 26 फरवरी को रश्मिका और विजय विवाह सूत्र में बंधेंगे। इस दिन दोनों परिवारों और चुनिंदा मेहमानों की मौजूदगी में सात फेरे लिए जाएंगे और कपल अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करेगा।
यह सभी समारोह उदयपुर के होटल द मोमेंटोस बाय आईटीसी होटल में आयोजित किए जा रहे हैं। रश्मिका और विजय के चाहने वाले उनके लिए सोशल मीडिया पर लगातार बधाई संदेश साझा कर रहे हैं।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…