Others

रुपए में सट्टेबाजी रोकने के लिए और कदम उठाएगा RBI, गवर्नर का बड़ा बयान

RBI Governor Sanjay Malhotra: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा है कि केंद्रीय बैंक जरूरत पड़ने पर विदेशी मुद्रा बाजार में रुपए की सट्टेबाजी को रोकने के लिए और कदम उठा सकता है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि RBI रुपए पर दबाव कम करने के लिए जरूरी उपायों पर विचार करेगा। गौरतलब है कि पिछले हफ्ते केंद्रीय बैंक ने रुपए को सहारा देने के लिए कई अहम कदम उठाए थे।

वैश्विक हालात भारत के लिए बड़ी चुनौती

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने वैश्विक परिस्थितियों को भारत के लिए मुख्य चुनौती बताया। उन्होंने कहा कि देश की घरेलू अर्थव्यवस्था की वृद्धि अच्छी है, बैंकों की बैलेंसशीट मजबूत है और कंपनियों की कमाई बढ़ रही है। मल्होत्रा ने यह भी कहा कि जरूरत पड़ने पर सरकार और RBI भुगतान संतुलन (बैलेंस ऑफ पेमेंट्स) को मजबूत बनाए रखने के लिए अतिरिक्त कदम उठाएंगे।

एक ही दिन में एक-तिहाई ट्रेड कैंसिल, रुपए को लेकर क्या बोले RBI गवर्नर?

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में फॉरेक्स मार्केट में एक ही दिन बड़ी संख्या में सौदे रद्द कर दोबारा बुक किए गए। कुछ मामलों में करीब एक-तिहाई ट्रेड उसी दिन बंद या कैंसिल हुए। उनके मुताबिक, यह विदेशी मुद्रा बाजार में सट्टेबाजी का संकेत है। ब्याज दरें बढ़ाकर रुपए को सहारा देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वित्तीय स्थिरता के बिना कीमतों में स्थिरता नहीं आ सकती और मौद्रिक नीति के उपायों का असर दिखने के लिए वित्तीय व्यवस्था का स्थिर होना जरूरी है।

ये भी पढ़ें: UPI पर चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली तक राहत; सरकार ने लिया बड़ा फैसला

Sunil Gupta

Recent Posts

अष्टमी-नवमी 2026: 18 या 19 अक्टूबर, कब होगा कन्या पूजन? जानें सही तारीख

Ashtami Navami 2026: शारदीय नवरात्र में अष्टमी और नवमी तिथि का विशेष महत्व है। इन…

7 hours ago

राहुल के साथ PC करने वाली NSUI की महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR, पुलिस पर लगाया था मारपीट का आरोप

NSUI Women Workers FIR: दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की…

9 hours ago

ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें, 8 साल पुराने मामले में साकेत कोर्ट ने फिर भेजा समन

Dhruv Rathee Court Case: यूट्यूबर ध्रुव राठी की कानूनी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।…

9 hours ago

16 अक्टूबर को कनॉट प्लेस में तिरंगा लहराएंगे अभिजीत दिपके, देशभर के लोगों से की अपील

Abhijeet Dipke Tricolor March: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने 16 अक्टूबर…

10 hours ago

‘सपा ने राज्यसभा सीट धन्नासेठ को बेची’, वाराणसी में अखिलेश यादव पर बरसे CM योगी

Yogi Adityanath Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में समाजवादी पार्टी…

10 hours ago