Others

RBI MPC की बैठक, Repo रेट पर आज बड़ा फैसला, आम आदमी को मिल सकती है राहत

RBI MPC Meeting : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC)  आज 6 अगस्त को रेपो रेट पर अपना फैसला सुनाएगी। रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा मल्होत्रा सुबह 10 बजे मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) के फैसलों की घोषणा करेंगे। माना जा रहा है कि RBI  इस बार भी ब्याज दरों में कटौती कर आम आदमी को लोन की ईएमआई से राहत दे सकता है।

लंबे विचार-विमर्श के बाद आज फैसला

इससे पहले 50 बेसिस प्वाइंट की कटौती की गई थी, जो लोगों की उम्मीद से बढ़कर थी। बता दें कि गवर्नर संजय मल्होत्रा की अगुवाई वाली 6 मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक की शुरुआत 4 अगस्त से हुई थी। इस विषय पर लंबे विचार-विमर्श के बाद आज आखिरकार इस पर फैसला आने वाला है। एमपीसी की बैठक में तीन बाहरी और तीन आतंरिक सदस्य शामिल होते हैं।

RBI MPC सदस्य 2025

MPC में RBI के तीन अधिकारी शामिल हैं – संजय मल्होत्रा (गवर्नर), पूनम गुप्ता (डिप्टी गवर्नर), राजीव रंजन (कार्यकारी निदेशक) और तीन बाहरी सदस्य – नागेश कुमार (निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी, औद्योगिक विकास अध्ययन संस्थान, नई दिल्ली), सौगत भट्टाचार्य (अर्थशास्त्री), राम सिंह (निदेशक, दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स)।

केंद्रीय बैंक को सरकार द्वारा यह सुनिश्चित करने का काम सौंपा गया है कि उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) आधारित खुदरा मुद्रास्फीति 2 प्रतिशत के मार्जिन के साथ 4 प्रतिशत पर बनी रहे।

इस साल फरवरी से खुदरा मुद्रास्फीति 4 प्रतिशत से नीचे चल रही है, लेकिन एक्सपर्ट्स का मानना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा भारतीय वस्तुओं के आयात पर टैरिफ की घोषणा के कारण उत्पन्न बाधाओं के बावजूद, RBI 5.5% की मौजूदा रेपो दर को बदलने से पहले और अधिक व्यापक आंकड़ों का इंतज़ार करेगा।

क्या ब्याज दरों में होगी कटौती?

Emkay Global Financial Services ने एक रिपोर्ट में कहा, ‘अगस्त में रेट कट नहीं होने की आमराय जून के पॉलिसी गाइडेंस पर आधारित है, न कि मौजूदा हकीकत पर। हमारा मानना है कि RBI के लिए अपने पिछले गाइडेंस से हटने के पर्याप्त कारण बन गए है और वह 25 बेसिस पॉइंट्स का एक और रेट कट करेगा।’

ये भी पढ़े : SBI‑PNB जैसे सरकारी बैंक लोन एजेंटों पर कितना खर्च कर रहे हैं?

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

16 minutes ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

46 minutes ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

2 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

3 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

3 hours ago