उत्तराखंड

उत्तरकाशी में जलप्रलय की चपेट में आया ये ऐतिहासिक मंदिर! जानें कितना पुराना है इतिहास

Uttarkashi Cloud Burst: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में बादल फटने से खीर गंगा नदी में जलजला आ गया जिसने धराली गांव को अपनी चपेट में ले लिया। इस जलजले में कई मकान और होटल तबाह हो गए। साथ ही इस आपदा में कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी, जबकि कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। सेना, आईटीबी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और दमकल विभाग के जवान लगातार मोर्चे पर तैनात हैं। राहत और बचाव कार्य जोरों पर है। वहीं, इस मलबे की चपेट में धराली का ऐतिहासिक कल्प केदार मंदिर भी आ गया है।

चपेट में आया अति प्राचीन कल्प केदार मंदिर

जानकारी के मुताबिक, खीर गंगा नदी में आए सैलाब से धराली बाजार भी तहस-नहस (Uttarkashi Cloud Burst) हो गया है। यही नहीं सैलाब की चपेट में भगवान शिव का अति प्राचीन कल्प केदार मंदिर भी आ गया है। लोगों का दावा है कि यह मंदिर बेहद प्राचीन है। मंदिर का वास्तु शिल्प भी केदारनाथ धाम से मिलता जुलता है। लोगों का कहना है कि जिस तरह केदारनाथ धाम के बारे में कहा जाता है कि यह मंदिर वर्षों बर्फ में दबा रहा उसी तरह कल्प केदार मंदिर भी किसी आपदा की वजह से जमीन में दबा रहा था।

महाभारत काल से भी जोड़ते हैं लोग

इतना ही नहीं, कुछ लोग तो इसे महाभारत काल से भी जोड़ते हैं। हालांकि न्यूज इंडिया इस बात की पुष्टि नहीं करता है। लोगों का कहना है कि 19वीं सदी से ही इस प्राचीन मंदिर में दर्शन-पूजन होने लगा था। दावा तो यह भी है कि 1945 में बहाव कम होने पर लोगों ने खीर गंगा के किनारे मंदिर के शिखर जैसी संरचना को देखा था। जिसके बाद जगह की खुदाई की गई। कई फुट जमीन की खुदाई के बाद केदारनाथ मंदिर जैसी बनावट वाला एक प्राचीन शिव मंदिर जैसी थी।

पहले भी मंदिर को चपेट में ले चुकी है खीर गंगा

स्थानीय लोगों का दावा है कि पहले भी खीर गंगा ने मंदिर को अपनी चपेट (Uttarkashi Cloud Burst) में लिया था। साल 1945 में खुदाई में मंदिर निकलने के बाद पूजा शुरू हुई थी। खुदाई के बाद भी मंदिर धरातल से नीचे ही था। श्रद्धालु नीचे जाकर मंदिर में पूजा-पाठ करते थे। लोगों का कहना है कि मंदिर के गर्भगृह में जहां शिवलिंग स्थापित है वहां अक्सर खीरगंगा का जल आ जाता था। जिसको लेकर लोगों ने मंदिर में जाने के लिए मिट्टी निकालकर रास्ता बनाया था जो एक बार फिर गाद की जद में है।

यह भी पढ़ें: ‘फांसी घर’ को लेकर दिल्ली विधानसभा में हंगामा!, स्पीकर ने बताई सच्चाई तो भड़के AAP विधायक

अगर धराली के प्राचीन मंदिरों की बात करें तो सन 1816 में गंगा भागीरथी के उद्गम की खोज में निकले अंग्रेज यात्री जेम्स विलियम फ्रेजर ने अपने वृत्तांत में इनका जिक्र किया है। फ्रेजर ने धराली के मंदिरों में विश्राम (Uttarkashi Cloud Burst) करने का भी जिक्र किया है। इसके बाद सन 1869 में गोमुख तक पहुंचे अंग्रेज फोटोग्राफर और खोजकर्ता सैमुअल ब्राउन ने धराली में तीन प्राचीन मंदिरों की तस्वीरें भी ली थीं जो पुरातत्व विभाग के पास सुरक्षित हैं।

यह भी देखें: Priyanka on Rahul Gandhi: ‘सुप्रीम’ झटका Rahul को, बहन Priyanka उतरीं मैदान में, बड़ा बयान!

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

12 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

13 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

14 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

14 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

15 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

15 hours ago