उत्तराखंड

उत्तराखंड के कई जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का रेड अलर्ट,धराली में सेना का राहत और बचाव कार्य जारी

Uttarkashi Cloudburst : उत्तरकाशी के धराली क्षेत्र में बादल फटने से आयी बाढ़ और मलबे के सैलाब ने पूरे इलाके को जलमग्न कर दिया है. इस हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 50 से अधिक लोग लापता हैं. राहत और बचाव कार्य के लिए सेना सहित कई सरकारी और गैर-सरकारी एजेंसियां सक्रिय हैं.

सेना के जवान भी लापता

मौके पर पहुंची सेना के जवानों की 14 राजरिफ यूनिट के कमांडिंग ऑफिसर सहित कई जवान राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं. हालांकि, बादल फटने के कारण सेना का कैंप भी प्रभावित हुआ है, और सेना के कई जवान, एक जेसीओ (जूनियर कमिशन ऑफिसर) सहित लापता हो गए हैं. इस आपदा में एक अधिकारी भी घायल हुआ है. राहत कार्य में लगे जवानों के साहसिक प्रयासों के बावजूद स्थिति बेहद चुनौतीपूर्ण बनी हुई है.

ये भी पढ़ें : उत्तरकाशी के धराली गांव में बादल फटने से भारी तबाही, कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका

मौसम विभाग का रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है. अगले तीन घंटे के लिए उत्तराखंड के अल्मोडा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, नैनीताल, पिथौरागढ़, रूद्रप्रयाग, उधम सिंह नगर, उत्तरकाशी में भारी वर्षा और तीव्र बारिश के साथ तूफान और बिजली गिरने की संभावना है. इन क्षेत्रों में विशेष रूप से यथा-जानकी चट्टी, पुलम सुमड़ा, पुरोला, चिन्यालीसौड़, बद्रीनाथ, केदारनाथ, कर्णप्रयाग, मुनस्यारी, रुद्रपुर और खटीमा जैसे इलाकों में मौसम में गंभीर बदलाव देखने को मिल सकता है. विभाग ने इन क्षेत्रों में रेड अलर्ट जारी किया है, और लोग इससे सतर्क रहने की सलाह दी है.

सरकारी सहायता और राहत कार्य में तेजी

स्थानीय प्रशासन, एनडीआरएफ और अन्य राहत एजेंसियों ने प्रभावित क्षेत्रों में इमरजेंसी राहत अभियान शुरू कर दिया है. हेलिकॉप्टर और रेस्क्यू टीम मौके पर हैं, जबकि अन्य संसाधनों को तुरंत प्रभावित इलाकों में भेजा गया है. मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री ने राज्य की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और हर संभव मदद का आश्वासन दिया है.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

9 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

9 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

10 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

11 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

11 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

12 hours ago