देश

लौटते मानसून का प्रकोप: ओडिशा से कर्नाटक तक भारी बारिश से हाहाकार, कई जिलों में अलर्ट

Weather Update : देश के कई हिस्सों में लौटते मानसून ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। बंगाल की खाड़ी में बने दबाव के असर से ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और कर्नाटक में मूसलधार बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कई राज्यों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। भारी वर्षा के कारण निचले इलाकों में पानी भर गया है, यातायात बाधित हो गया है और हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है।

ओडिशा में डिप्रेशन का असर, पीएम मोदी का दौरा प्रभावित

शनिवार सुबह लगभग 4:30 बजे बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन ओडिशा के गंजाम जिले के गोपालपुर तट से टकराया। इसके चलते राज्य के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। मौसम विभाग ने नबरंगपुर में ऑरेंज अलर्ट और कोरापुट, मलकानगिरी, रायगढ़ा, गजपति व गंजाम समेत कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

समुद्र में ऊंची लहरों को देखते हुए मछुआरों को 27 सितंबर दोपहर तक समुद्र में न जाने की चेतावनी दी गई है।
भारी बारिश की वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गंजाम जिले के बेरहामपुर का कार्यक्रम रद्द कर झारसुगुड़ा में स्थानांतरित करना पड़ा। हालांकि यहां भी तेज हवाओं और बिजली गिरने का खतरा बताया गया है।

मुंबई में जलभराव, हाई टाइड की चेतावनी

मौसम विभाग ने मुंबई और आसपास के इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे में मुंबई में औसतन 30 मिमी वर्षा दर्ज की गई। बीएमसी ने जानकारी दी कि शनिवार को दोपहर 2:25 बजे 3.48 मीटर की हाई टाइड और रात 8:17 बजे 1.06 मीटर की लो टाइड रहने वाली है। लोकल ट्रेन सेवाएं हल्की देरी से चल रही हैं, जबकि कुछ सड़कों पर जलभराव से ट्रैफिक प्रभावित हुआ है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें।

कालबुर्गी में दो दिन स्कूल बंद

कर्नाटक के कालबुर्गी जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते प्रशासन ने सभी स्कूलों में 27 और 28 सितंबर को छुट्टी घोषित कर दी है। जिला शिक्षा विभाग का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है, क्योंकि कई इलाकों में पानी भर गया है और सड़कों पर आवाजाही मुश्किल हो रही है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी भारी वर्षा की संभावना जताई है।

हैदराबाद में मुसी नदी उफान पर, लोग शरणार्थी शिविरों में

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में हालात गंभीर हो गए हैं। लगातार बारिश के बाद हिमायतसागर और उस्मानसागर बांध से पानी छोड़े जाने के कारण मुसी नदी उफान पर है। चादरघाट पुल के पास सड़कों पर पानी भर गया और कई घर जलमग्न हो गए। करीब 1,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाकर राहत शिविरों में रखा गया है।

महात्मा गांधी बस स्टेशन में पानी भरने के चलते बस सेवाएं ठप हो गई। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने सभी जिलों के अधिकारियों को सतर्क रहने और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़े – 27 साल में गूगल का कमाल, गैराज स्टार्टअप से टेक वर्ल्ड का सफर

लौटते मानसून ने ओडिशा से लेकर महाराष्ट्र, तेलंगाना और कर्नाटक तक आम जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश और तेज हवाओं का असर जारी रह सकता है।

Shweta Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

9 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

10 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

11 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

11 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

11 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

12 hours ago