मनोरंजन

रानी मुखर्जी की बेटी आदिरा को क्यों नहीं मिली नेशनल अवॉर्ड सेरेमनी में एंट्री? मां संग न आ पाने पर हुई भावुक

Rani Mukerji : बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी के लिए साल 2025 बेहद खास साबित हुआ। उन्हें पहली बार नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। रानी को यह सम्मान उनकी चर्चित फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे के लिए बेस्ट एक्ट्रेस कैटेगरी में दिया गया।

दिल्ली में आयोजित इस समारोह में रानी के साथ शाहरुख खान और विक्रांत मैसी भी नजर आए, जिन्हें बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। इस मौके पर रानी बेहद इमोशनल दिखीं, लेकिन उनकी बेटी आदिरा चोपड़ा इस खुशी के पल में उनके साथ मौजूद नहीं थीं।

क्यों नहीं हुई आदिरा की एंट्री?

रानी मुखर्जी ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि उनकी बेटी आदिरा भी इस सेरेमनी का हिस्सा बनना चाहती थीं। हालांकि, नेशनल अवॉर्ड सेरेमनी के नियमों के मुताबिक 14 साल से कम उम्र के बच्चों को प्रवेश की अनुमति नहीं होती। आदिरा अभी केवल 10 साल की हैं, ऐसे में उन्हें समारोह में शामिल होने की इजाजत नहीं मिली।

रानी ने बताया कि जब उन्होंने बेटी को यह नियम समझाया तो वह फूट-फूटकर रो पड़ीं और बोलीं कि यह उनके लिए ‘अन्याय’ है।

मां ने पेंडेंट और वीडियो से जताया प्यार

रानी ने कहा कि भले ही आदिरा वहां मौजूद नहीं थीं, लेकिन उन्होंने अपनी बेटी के नाम का पेंडेंट पहनकर उसे अपने साथ महसूस किया। इसके अलावा, जब लोगों ने सोशल मीडिया पर रील्स और वीडियोज साझा किए, तो रानी ने वे क्लिप्स अपनी बेटी को दिखाई। इससे आदिरा खुश हो गई और उनकी नाराजगी भी दूर हो गई।

ये भी पढ़ेकाजोल और ट्विंकल के चैट शो ‘टू मच’ पर सलमान ने क्या कहा? जिससे काजोल हुई भावुक

मेरी बेटी है मेरा लकी चार्म

इंटरव्यू में रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) ने आदिरा को अपना ‘लकी चार्म’ बताया। उन्होंने कहा “मैं चाहती थी कि वह मेरे साथ रहे, और उसके नाम का पेंडेंट पहनना ही मेरे लिए सबसे अच्छा तरीका था। मेरे लिए यह अवॉर्ड जीतना जितना खास है, उतना ही खास है इसे अपनी बेटी को डेडिकेट करना।”

Shweta Gupta

Recent Posts

मरीन ड्राइव पर बेकाबू कार ट्रक में घुसी, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत 4 लोगों की हुई मौत

jamshedpur Marine Drive Accident: झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार तड़के रफ्तार का कहर देखने को…

13 minutes ago

IPL 2027 Auction Venue: अब गोवा पहुंचा IPL ऑक्शन, BCCI दिसंबर में करवाएगी खिलाड़ियों की नीलामी

IPL 2027 Auction: आईपीएल 2027 की नीलामी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय…

39 minutes ago

क्या फिर भिड़ सकते हैं भारत-पाक? अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो का आया जवाब

India Pakistan Conflict: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद…

1 hour ago

एशियन गेम्स 2026: भारत की छठे दिन शानदार शुरुआत, बैक टू बैक 2 मेडल से बढ़ा तिरंगे का मान

Asian Games 2026 India Rowing: भारत के लिए एशियन गेम्स 2026 में छठे दिन मेडल…

2 hours ago

जोधपुर की केमिकल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, आग बुझाते समय धमाका; 13 दमकलकर्मी घायल

Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में बुधवार शाम एक केमिकल फैक्ट्री में लगी आग बुझाना…

2 hours ago

ट्रंप ने शी जिनपिंग के स्वागत में दिखाया अमेरिकी दम, 100 फीट का रेड कार्पेट और B-1 बॉम्बर का फ्लाईओवर

Trump Xi Jinping Meeting: अमेरिका में आज दुनिया की दो बड़ी ताकतों के नेताओं की…

3 hours ago