Rewa Girl Kidnapping: मध्य प्रदेश के रीवा में ढाई साल की बच्ची के अपहरण का मामला सामने आया है। समान थाना क्षेत्र के गडरिया मोहल्ले में बच्ची बुधवार शाम आंगनबाड़ी केंद्र के पास से अचानक लापता हो गई थी। परिजनों ने काफी तलाश के बाद पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस और साइबर टीम ने जांच शुरू की और बच्ची को करीब 100 किलोमीटर दूर सीधी जिले से सकुशल बरामद कर लिया।
बच्ची के लापता होने के बाद पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। परिजनों की आशंका और संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर पुलिस को बच्ची के सीधी में होने की जानकारी मिली। इसके बाद टीम रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र की खड्डी चौकी के अंतर्गत एक गांव पहुंची, जहां एक घर से बच्ची को बरामद किया गया।
पुलिस के मुताबिक, आंगनबाड़ी में बर्तन धोने वाली महिला केशकली कोल और उसके पति रविशंकर मालवीय ने कथित तौर पर बच्ची के अपहरण की साजिश रची थी। शुरुआती पूछताछ में सामने आया कि दंपती की कोई संतान नहीं थी और वे बच्ची को अपने साथ रखना चाहते थे।
पुलिस के अनुसार, बच्ची को आंगनबाड़ी केंद्र से बोरी में रखकर बाइक से सीधी ले जाया गया था। वहां उसे एक रिश्तेदार के घर छोड़ दिया गया, जबकि आरोपी वापस रीवा लौट आए। पुलिस ने इस मामले में महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी से पूछताछ जारी है।
पुलिस टीम देर रात बच्ची को लेकर रीवा पहुंची और उसे सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। एडिशनल एसपी भावना मारावी के मुताबिक, पुलिस और साइबर टीम की सक्रियता के चलते बच्ची को जल्द बरामद कर लिया गया।
ये भी पढ़ें: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जम्मू से पटना तक कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध
Seema Asian Games Bronze: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के छोटे से गांव से निकलकर…
Ganpati Idol Break: 25 सितंबर 2026 को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर गणपति बप्पा को…
Gyanesh Kumar Meerut-Varanasi Visit: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के मेरठ और वाराणसी दौरे…
झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी त्रिशा सिंह का…
Pakistan Afghanistan Border Clash: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…
Jammu Kashmir Books Ban: जम्मू-कश्मीर में सरकारी लाइब्रेरी से हजारों किताबें हटाए जाने का मामला…