Monday, Aug 31

होम = State = सुबह राखी बंधवाई, शाम को दुनिया छोड़ गए शुभम और ऋषभ; बस हादसे ने उजाड़े दो परिवार

सुबह राखी बंधवाई, शाम को दुनिया छोड़ गए शुभम और ऋषभ; बस हादसे ने उजाड़े दो परिवार

Rishikesh Bus Accident: उत्तराखंड के ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर भद्रकाली के पास हुए दर्दनाक बस हादसे ने रक्षाबंधन की खुशियों को मातम में बदल दिया। सुबह बहनों से राखी बंधवाकर उनकी जीवनभर रक्षा करने का वचन देने वाले दो चचेरे भाई शाम होते-होते एक सड़क हादसे में दुनिया छोड़ गए। हादसे में शुभम बिष्ट (26) और ऋषभ बिष्ट (34) की मौके पर ही मौत हो गई।

बस पलटने के बाद चपेट में आए दोनों भाई

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम तीर्थयात्रियों को लेकर खारास्रोत पार्किंग से हरिद्वार जा रही बस भद्रकाली से आगे ढलान पर अचानक अनियंत्रित हो गई। बताया जा रहा है कि बस के ब्रेक फेल होने के बाद वह पलट गई। हादसे के दौरान सड़क किनारे स्कूटी खड़ी कर बैठे शुभम और ऋषभ बस की चपेट में आ गए। हादसा इतना भीषण था कि दोनों चचेरे भाइयों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

सुबह घर में थी राखी की खुशियां

दोनों युवक ऋषिकेश के गंगानगर स्थित गणेश विहार के रहने वाले थे। रक्षाबंधन के दिन सुबह घर में खुशी का माहौल था। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और भाइयों ने परंपरा के अनुसार उनकी रक्षा करने का वचन दिया। लेकिन परिवार को क्या पता था कि कुछ ही घंटों बाद यही खुशियां गहरे मातम में बदल जाएंगी। शाम को हादसे की खबर पहुंचते ही दोनों परिवारों में चीख-पुकार मच गई।

देर शाम हुआ दर्दनाक हादसा

बताया गया कि शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे ऋषिकेश से हरिद्वार की ओर जा रही बस भद्रकाली मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इसी दौरान सड़क किनारे मौजूद शुभम और ऋषभ इसकी चपेट में आ गए। इस दर्दनाक हादसे ने दो परिवारों के चिराग बुझा दिए। जिस दिन भाई-बहन के अटूट रिश्ते और सुरक्षा के वचन का पर्व मनाया जा रहा था, उसी दिन दो बहनों ने अपने भाइयों को हमेशा के लिए खो दिया।

ये भी पढ़ें: https://newsindia24x7.tv/rule-change-from-1-september-2026-lpg-car-milk-airport/